Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
राज्य

नक्सली भी ले सकते हैं प्रदर्शन में हिस्सा, बिहार बंद को लेकर आइबी रिपोर्ट ने जारी की रिपोर्ट

गोपालगंज। बिहार में पिछले तीन दिनों से अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध जारी है. इस विरोध के बीच शनिवार को महागठबंधन समेत दलों ने बिहार बंद का आह्वान किया है. बिहार बंद को लेकर गोपालगंज डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने आदेश के आधार पर पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है. साथ ही स्कूल जा रहे बच्चों को घर वापस भेज दिया गया है.

डीएम द्वारा आदेश जारी किया गया है और कहा है कि विपक्षी दलों के बिहार बंद में नक्सली भी शामिल हो सकते हैं. जो कि रेलवे और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. जिसके कारण हाई अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही एक जगह पर चार से अधिक लोगों के दिखने पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है.

वहीं बिहार बंद को ध्यान में रखते हुए नक्सल प्रभावित बैकुंठपुर के इलाके में पुलिस को पेट्रोलिंग करने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही सभी वाहनों की जांच कर संदिग्ध लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा है.

वहीं इस मामले पर गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने कहा कि बिहार बंद को लेकर RAF,SAP औरDAP के जवानों को तैनात किया गया है. साथ ही रेलवे की तरफ से स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की तैनाती की गई है.

इसके अलावा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ बीरेंद्र प्रसाद ने भी इमरजेसी वार्ड में अधिक डॉक्टरों को तैनात किया है. इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों और एंबुलेंस को अलर्ट कर दिया गया है. अग्निशमन डिपार्टमेंट को भी अलर्ट कर दिया गया है.

बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध में छात्रों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है. छात्रों के द्वारा रेलवे और सरकारी चीजों को नुकसान पहुंचाया गया. साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इन्ही हालातों को देखते हुए बिहार में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है. साथ ही धारा 144 को लागू कर दिया गया है. ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से आसानी से निपटा जा सके. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और चारो तरफ नजर रखे हुए.

Related Articles

Back to top button