Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
राष्ट्रीय

25 अगस्त से इन रूटों पर शुरू होने जा रही है यह स्पेशल ट्रेने

रेलवे: 25 अगस्त के रूटों पर शुरू होने जा रही है यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इनमें से कुछ ट्रेनें 25 अगस्त और कुछ ट्रेनें उसके बाद शुरू हो रही है. बता दें कि इन ट्रेनों यात्रा करने वाले को राज्य और केंद्र सरकार के कोविड-19 प्रोटोकॉल जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि, को फॉलो करना आवश्यक है. उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने ट्वीट कर यह जानाकरी दी है.

Indian Railways ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली-मोगा-नई दिल्ली, ट्रेन नंबर 04027/04028 नई दिल्ली-लोहियां खास-नई दिल्ली और ट्रेन संख्या 04494/04493 फिरोजपुर कैंट-अगरतला-फिरोजपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी. वहीं, यात्री ट्रेन संबंधित किसी तरह की पूछताछ के लिए https://www.enquiry.indianrail.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं.ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली से मोगा (सोमवार और शुक्रवार) 27 अगस्त, 2021 से शुरू हो रही है. यह नई दिल्ली से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 14.05 बजे मोगा पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 04082 मोगा-नई दिल्ली (सोमवार और शुक्रवार) 27 अगस्त से रवाना होगी. यह शाम 16.25 बजे रवाना होकर रात 23.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

इस ट्रेन में एसी चेयर कार, सेकंड क्लास चेयर कार और रिजर्व्ड सेकंड सीटिंग उपलब्ध होंगे. इस ट्रेन का स्टॉपेज शकूरबस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक, जिंद, नरवाना जं., तोहना, जाखल, लेहरा गागा, संगरूर, धूरी, लुधियाना जं. और जागरान स्टेशन होगा ट्रेन नंबर 04027/04028 नई दिल्ली-लोहियां खास-नई दिल्ली सरबत दा भल्ला एक्सप्रेस स्पेशल (सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 5 दिन)

 

ट्रेन नंबर 04027 नई दिल्ली से लोहियां खास सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी. यह ट्रेन 25 अगस्त, 2021 से शुरू हो रही है. यह सुबह 7.00 बजे रवाना होकर दोपहर 14.50 बजे लोहियां खास पहुंचेगी. वहीं, 25 अगस्त, 2021 से शुरू हो रही ट्रेन नंबर 04028 लोहियां खास से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल भी सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी 5 दिन चलेगी. यह दोपहर 15.35 बजे रवाना होकर रात 23.35 बजे पहुंचेगी.

 

इस ट्रेन में एसी चेयर कार, सेकंड क्लास चेयर कार और रिजर्व्ड सेकंड सीटिंग होंगे. ट्रेन का ठहराव शकूरबस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक जं. जिंद जं. नरवाना जं., तोहना, जखाल जं., लेहरा गागा, संगरूर, धूरी जं., लुधियान जं., जालंधर सिटी, कपूरथला और सुल्तानपुर लोदी स्टेशन पर होगा.

ट्रेन नंबर 04494/04493 फिरोजपुर कैंट-अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 04494 फिरोजपुर कैंट से अगरतला जाने वाली स्पेशल सोमवार को चलेगी. यह ट्रेन 30 अगस्त, 2021 से शुरू हो रही है. यह ट्रेन दोपहर 13.25 बजे रवाना होगी और रात 23.0 बजे अगरतला पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 04493 2 सितंबर 2021 से अगरतला से फिरोजपुर कैंट के लिए गुरुवार को चलेगी. ट्रेन 15.00 बजे अगरतला से रवाना होगी और फिरोजपुर कैंट रात 10.40 बजे पहुंचेगी,

 

ट्रेन में वातानुकूलित 2 टियर, वातानुकूलित 3 टियर, स्लीपर और रिजर्व्ड् सेकंड सीटिंग कोच होंगे. सफर के दौरान ट्रेन फरीदकोट, कोट कापूरा, भटिंडा जं., कलानवाली, सिरसा, मंडी अदमपुर, हिसार, भिवानी, रोहतक जं., शकूरबस्ती, नई दिल्ली, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., दीनदयाल उपाध्याय जं., पाटलिपुत्रा, बरौनी जं., न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू बोंगईगांव, गुवाहाटी, जगी रोड, होजाई, लुम्डिंग जं., न्यू हफलॉन्ग, पाठरकंडी, धर्मानगर और एम्बासा स्टेशन पर ठहरेगी.

Related Articles

Back to top button