Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरसभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया
उत्तर प्रदेश

दिवाली स्पेशल, परिवहन निगम की तरफ से नॉन स्टाप बसों का संचालन ।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज)दे रहा है दीपोत्सव पर्व पर शानदार उपहार दीपावली के पहले दिन धनतेरस से लखनऊ के तीन बस अड्डे अतिरिक्त रूप से 262 नॉन स्टाप बसों का संचालन करने जा रहा है। सबसे अधिक बसें गोरखपुर रूट पर 54 एवं दिल्ली पर 51 बसों का आवंटन किया गया है।इनमें साधारण एवं जनरथ एसी बसें शामिल हैं।
इन बसों का संचालन होने से गोरखपुर, दिल्ली, बहराइच, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी से लोगों को सफर करने में सहूलियत हासिल होगी। यानी ये बसे लखनऊ लेकर जाएंगी और वापस भी लेकर आएंगी। ये नॉन स्टाप बसें 11 नवंबर तक चलेंगी।

लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि इन बसों का लखनऊ के आलमबाग, कैसरबाग, कमता व चारबाग अड्डे से प्रत्येक एक घंटे पर संचालन होगा। ये बसें धनतेरस से गंतव्य को जाने वाले यात्रियों को लेकर सीधे जाएंगी। यात्री इन बसों में सीटों की बुकिंग आनलाइन या अड्डे के टिकट काउंटर से करा सकते है ।
परिवहन निगम ने नॉन स्टाप बसों का संचालन करने के लिए स्पेशल रूप से कर्मियों की भी अड्डे पर ड्यूटी लगाई है। ये कर्मचारी यात्री को जाने वाले शहर की बस तक लेकर जाएंगे। सीट क्षमता पूरी होने पर बस नॉन स्टाप के रूप में गंतव्य को जाएगी। बस की रवानगी में देरी होने पर यात्री हाल एवं वेटिंग कक्ष में बस के आने का इंतजार भी कर सकेंगे।
आय बढ़ाने के लिए जुटे उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश मिश्रा के नेतृत्व में कैसरबाग अड्डे पर कर्मियों, चालकों, परिचालकों की एक बैठक हुई, जिसमें परिवहन निगम के नये प्रबंध निदेशक नवदीप रिणवा के नेतृत्व में आय बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रबंध निदेशक ने नियमित से लेकर संविदा कर्मियों की आर्थिक बोझ वाली मांगों को पूरा किया, भले ही उनमें कुछ ही हो।

यात्रियों को कितनी बसों की सुविधा
रूट संख्या
गोरखपुर 54
दिल्ली 51
बहराइच 24
बलरामपुर-गोंडा 32
कानपुर 17
आजमगढ़ 37
देहरादून 15
हरिद्वार 12
वाराणसी 10
कुल 262

Related Articles

Back to top button