Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking NewsMain slideमहाकुंभ 2025

प्रयागराज दिव्य महाकुम्भ 2025: सेवापथ में कांग्रेस के सेवादल का सहायता शिविर

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

प्रयागराज। महाकुंभ में सेक्टर 15 में तुलसी मार्ग पर कांग्रेस सेवादल का सहायता शिविर,जहां महाकुंभ में आए हुए साधु- संतों और श्रद्धालुओं के लिए पूरी ऊर्जा और श्रद्धाभाव से अनवरत सहायता करते कांग्रेस के सेवादल के कार्यकर्ता। यह सिलसिला नया नहीं है कांग्रेस की जब स्थापना हुई ,उसी समय से सेवादल ने सामाजिक सहयोग के कार्यक्रम शुरू कर दिए ,और यह सिलसिला महाकुंभ में भी जारी है।

प्रयागराज में आजादी के बाद महाकुंभ का अवसर था देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू महाकुंभ की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे उनके साथ के उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत, पंडित नेहरू ने कुंभ सेवादल सहायता शिविर का उद्घाटन किया और वह सिलसिला तब से अनवरत चल आ रहा है।

सेवादल के कार्यकर्ताओं का मनोभाव देखते ही बनता है, सूर्योदय की लालिमा के साथ कार्यकर्ता सेवा के लिए तत्पर हो जाते हैं, सर्वप्रथम शिविर में देश के तिरंगे के साथ ध्वजवंदन , उसके बाद आए श्रद्धालुओं को चाय और गरम पीने के पानी की व्यवस्था , विशेष स्नान पर भोजन प्रसाद वितरण, कार्यकर्ता विनम्रता से आग्रह कर श्रद्धालुओं को स्वागत करते हैं, जिनके रुकने के इंतजाम नहीं हो पाते हैं उनके लिए व्यवस्था करना, यहां तक की अपने शिविर में भी लोगों को समायोजित करना, जो श्रद्धालु अपनों से बिछड़ गए हैं उनको प्रशासन के संवाद कर सहायता करना,बिछड़ों को परिवार से मिलाना उसके बाद की परिवार जनों की सेवादल के प्रति धन्यवाद की अनुभूति देखते ही बनती है ।

कॉंग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने अर्ली न्यूज़ को  बताया कि यह सिलसिला रोज प्रातः से देर रात तक जारी रहता है, महाकुंभ में महत्वपूर्ण स्नानों पर यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है लेकिन कार्यकर्ताओं में जोश और सेवा की कोई कमी नही होती, आखिर यही भाव और सेवा विचार ही सेवादल को अलग पहचान दिलाता है।

Related Articles

Back to top button