Breaking
बेंजामिन नेतन्याहू को IRGC की धमकी, कहा- “पीछा तब तक करेंगे जब तक उन्हें खत्म नहीं कर देते।”पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्य
उत्तर प्रदेश

चीनी मिल में किसानों द्वारा अपने अधिकारों के लिए जानलेवा कदम।

उत्तर प्रदेश, लखीमपुर खीरी में किसानों द्वारा उठाया गया जानलेवा कदम, चीनी मिल में मशीन चलने से पहले ही डोंगे में 15 किसानों ने अचानक छलांग लगा दी। यह देख मिल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कुछ देर तो लोगों को कुछ मामला ही समझ नहीं आया।दरअसल बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। विरोध जताने के लिए किसान गोला चीनी मिल के गन्ने डोंगे में कूदे तो हड़कंप मच गया। किसानों ने यह कदम उस वक्त उठाया, जब गोला चीनी मिल के डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया जा रहा था।

गुरुवार की दोपहर गोला चीनी मिल में पेराई सत्र का आगाज किया गया। मिल के अधिकारी, विधायक अरविंद गिरि के भाई धर्मेंद्र गिरि, एसडीएम अविनाश चंद्र मौजूद थे। पूजन के बाद मिल के डोंगे में गन्ना डालकर पारंपरिक तौर पर सत्र का शुभारंभ किया गया। जैसे ही अतिथियों ने डोंगे में गन्ना डाला, दूसरी ओर खड़े किसान उसमें कूद गए। किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा की अगुवाई में 15 किसानों ने डोंगे में छलांग लगा दी। यह देखकर हड़कंप मच गया। डोंगे को रोकना पड़ गया। किसानों का कहना है कि चीनी मिल पहले पुराने सत्र का भुगतान करे, तब नए सत्र की पेराई करे। किसानों ने डोंगे से निकलने से इनकार कर दिया।

Related Articles

Back to top button