Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

अब्बा जान अभी शांत नहीं हुए थे कि चाचा जान नाराज, राकेश टिकैत के बयान पर भड़के ओवैसी

हापुड़: उत्तर प्रदेश में घमासान जोरों पर है हर योद्धा जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं परंतु यह अभी निश्चित नहीं की जीत किसके खाते में दर्ज होगी ,पिछले दिनों यूपी सीएम आदित्यनाथ के अब्बा जान वाले बयान पर अभी राजनीति की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी की किसान संगठन के मुखिया राकेश टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी पर प्रहार कर दिया उन्होंने कहा बीजेपी अपने चाचा पर f.i.r. क्यों नहीं करवाती…

राकेश टिकैत ने हापुड़ के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा का चचाजान बताया और कहा कि भाजपा उनपर कोई केस नहीं करती है। टिकैत ने कहा कि वो असदुद्दीन ओवैसी को वही बुला रहे हैं, जो गांव के लोग कह रहे हैं, जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां-वहां भाजपा के चचाजान आएंगे।

AIMIM के प्रवक्ता असीम वकार ने टिकैत के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि BKU नेता कितने सेक्युलर हैं, ये हमारे लोगों से बेहतर कोई नहीं जानता। यह 2017, 2019 के चुनाव में भाजपा के लिए काम कर रहे थे, आज मंच से खड़े होकर नारे लगवा रहे हैं, लेकिन जब मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ तब ये कहां थे? राकेश टिकैत के बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी निशाना साधा।

मौर्य ने कहा कि योगीजी ने अब्बाजान शब्द का इस्तेमाल किसी और संदर्भ में किया था, लेकिन टिकैत अपनी रैलियों में लोगों को बुलाकर अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगवा रहे हैं। मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश तुष्टिकरण की राजनीति से काफी दूर जा चुका है और 2022 का चुनाव विकास के मुद्दे पर होगा। इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा जहां भी परेशानी में पड़ती है वहां-वहां ओवैसी उनकी मदद करने आ जाते हैं, इसलिए वह भाजपा के चचाजान हैं।

Related Articles

Back to top button