Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
उत्तर प्रदेशराज्य

कक्षा एक से पांचवीं तक में भी 1 सितंबर से होने लगेगी रौनक

लखनऊ । स्कूलों में इतने दिनों के सन्नाटे के बाद अब फिर से धीरे धीरे रौनक लौट रही है। कोरोना महामारी के कारण बंद किये गए स्कूल कॉलेजो को फिर से खोलने के आदेश हो गए है। यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार जीवन सामान्य बनाने के अभियान में लगी है। इसी क्रम में सूबे में सोमवार से माध्यमिक स्कूलों में कोविड प्रोटोकाल के साथ कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

अब बेसिक तथा प्राइमरी स्कूल खोलने की भी तैयारी है। सोमवार से स्कूलों के खुलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 के साथ हुई बैठक में कहा कि रक्षाबंधन के बाद 23 अगस्त से छठी से आठवीं तक और एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल भी शुरू किए जाएं। उन्होंने इस संबंध में अफसरों को दिशा-निर्देश जारी करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-09 तथा राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाहकार समिति के साथ समीक्षा की। इसी समिति की अनुशंसाओं के अनुरूप रक्षाबंधन के बाद 23 अगस्त से कक्षा छह से आठ तथा एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ करने पर विचार किया गया।

प्रदेश में सोमवार से कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को स्कूल में बुलाकर पठन-पाठन का काम शुरू किया गया है। आज से माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक व व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी बच्चों की क्षमता के साथ पठन-पाठन प्रारंभ हो गया है। सभी जगह कक्षाएं दो पाली में चलाने की प्रक्रिया की गई है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button