Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
राज्य

कौशाम्बी: सट्टे में हारने के बाद युवक ने की आत्महत्या,मरने से पहले युवक ने लिखा सुसाइड नोट

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क के लिए कौशाम्बी से रोहित पाण्डेय की रिपोर्ट- 
कौशाम्बी: चायल सर्किल क्षेत्र के मनौरी आदि बाजार में बेखौफ तरीके से वर्षों से सट्टे का खेल संचालित हो रहा है इस खेल में अब तक दर्जनों परिवार बर्बाद हो चुके हैं गुरुवार को पिपरी कोतवाली इलाके के मखऊपुर गांव में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दिया। युवक ने सुसाइड करने से पहले एक नोट भी लिखा है जो पुलिस के हाँथ लगा है। पुलिस ने युवक के शव को लेकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है शुक्रवार को युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस से जैसे घर पहुंचा है परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक मखऊपुर निवासी निखिल केसरवानी उम्र 28 वर्ष पुत्र राकेश केशरवानी परचून का कारोबारी था परिवार के लोगों की मानें तो निखिल ने विधानसभा चुनाव के चायल सीट पर हर जीत को लेकर इलाके के ही कुछ लोगों से मोटी रकम के लिए सट्टा लगा रखा था,बृहस्पतिवार की देर शाम आए चुनाव परिणाम के बाद वह सट्टे में लगाई गई रकम को हार गया इसे लेकर सट्टा लगाने वाले युवक उसे पैसों के लिए परेशान करने लगे तो उसने एक सुसाइड नोट लिखकर जहर निगल लिया। हालत जब बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में निखिल को  इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो घटना से परिजनों में कोह राम मच गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मृतक के मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए दिया शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस से वापस घर पहुंच गया है जहां हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार गंगा नदी के किनारे किया गया है इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार का कहना है कि मामले में परिजन ने तहरीर दिया है। जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button