Breaking
तमिलनाडु: विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय का आज फ्लोर टेस्ट, AIADMK में बड़ी बगावत!PM मोदी के सोना न खरीदने अपील के बाद,केंद्र सरकार ने सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी बधाई, होगा महंगाप्रतीक यादव का काफी समय से डिप्रेशन का चल रहा था इलाजप्रतीक यादव मृत अवस्था में सिविल लाये गए थे- CMSप्रतीक की अचानक मौत पर समाजवादी पार्टी ने उच्चस्तरीय जाँच की मांग कीअखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की आकस्मिक मौत,कारण अभी स्पष्ट नहीं, CM योगी ने बेहद हृदयविदारक बतायामाइकल जैक्सन ने तोड़े रिकॉर्ड, कमाए $217 मिलियन, जाने क्यों होइ फिल्म फेमसमेयर थी चीन की जासूस! अमेरिका में मचा बवालNEET Paper Leak: केरल में SFI का CAG ऑफिस में घुसकर छात्रों का जोरदार प्रोटेस्टPM मोदी की 7 बड़ी अपील, पेट्रोल बचाने और वर्क फ्रॉम होम का दिया सन्देश
अंतर्राष्ट्रीय

UK में चाय है कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का खौफ, बढ़ सकता है 21 जून से आगे लॉकडाउन

लंदन। ब्रिटेन (UK) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए सरकार 21 जून के बाद भी लॉकडाउन (Lockdown) को 4 सप्ताह और आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में कोरोना (Coronavirus) के 8,125 नए मामले सामने आए हैं. इस फरवरी के बाद ये अब तक के एक दिन के सबसे ज्यादा मामले हैं. ब्रिटेन के जन स्वास्थ्य इंग्लैंड (पीएचई) को पता चला है कि देश में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के मामले भी पिछले एक सप्ताह में 30 हजार से बढ़कर 42,323 तक पहुंच गए हैं. यह वेरिएंट सबसे पहले भारत में पहचाना गया था.

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन (Coronavirus) में लॉकडाउन बढ़ाने के बारे में अभी आखिरी फैसला नहीं लिया गया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ताजा आंकड़ों का अध्ययन कर रहे हैं. वे सभी उपलब्ध विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. वे सोमवार को लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button