Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
Breaking Newsअर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप एसई ने लांच किया अच्छा और किफायती लैपटॉप |

नई दिल्ली :माइक्रोसॉफ्ट ने अपना का नया लैपटॉप लॉन्च किया है। अगर आप सस्ता लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो आप एक नज़र माइक्रोसॉफ्ट के इस नए लैपटॉप पर ठहर सकते है। यह माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप एसई (Microsoft surface Se Laptop) है जो कंपनी का नया किफायती सरफेस लैपटॉप है। इसको 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, इंटेल सेलेरॉन प्रोसेसर और 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसी खूबियों से लैस किया गया है। यह नए विंडोज 11 एसई पर काम करता है।

इस लैपटॉप की कीमत $249 (लगभग 18,500 रुपये) रखी गई है। इसमें 1366×768 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 11.6 इंच की हाई रेजोल्यूशन स्क्रीन है। यह लैपटॉप वीडियो कॉल के लिए 1MP 720p HD कैमरा से लैस है।

यह लैपटॉप दो कॉन्फ़िगरेशन में आता है- Intel Celeron N4020 या N4120 प्रोसेसर। यह 8GB तक DDR4 रैम और 128GB तक eMMC स्टोरेज प्रदान करता है। लैपटॉप सुरक्षा के लिए टीपीएम 2.0 चिप के साथ आता है। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि यह जीरो-टच डिप्लॉयमेंट के साथ आईटी जटिलता को कम करता है और वन-क्लिक डिवाइस मैनेजमेंट के साथ फर्मवेयर लेवल तक नियंत्रण बनाए रखता है।

ऑडियो आउटपुट के लिए, लैपटॉप सिंगल डिजिटल माइक्रोफोन के साथ 2 वाट स्टीरियो स्पीकर है। वायरलेस कनेक्शन के लिए, यह वाई-फाई: 802.11ac (2×2) और ब्लूटूथ वायरलेस 5.0 LE से लैस है। लैपटॉप में पूरी तरह से प्लास्टिक की बॉडी है और यह ग्लेशियर कलर वेरिएंट में आता है। इसमें 135 डिग्री ओपन एंगल हिंज है। डिवाइस पर उपलब्ध कनेक्टिविटी पोर्ट एक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक डीसी कनेक्टर और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक हैं।

Related Articles

Back to top button