Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

सुर्खियों में कांग्रेस छोड़ बीजेपी मे शामिल हुई अदिति पर चढ़ा कमल का रंग,|

लखनऊ : रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं।पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुई हैं, जो कि पिछले 2 सालों से अदिति कांग्रेस के खिलाफ मुखर होकर बोलती नजर आ रही थी। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि अदिति जल्द ही कांग्रेस को अलविदा कहकर किसी और पार्टी का दामन थाम लेंगी।अदिति ने योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ में कहा था कि इस सरकार के आने के बाद से थानों में एफआईआर रजिस्टर्ड की जाने लगी। उनकी इस बात पर इस कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने सवाल पूछा था – क्या आपके पिताजी के राज में अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाती थी?

इस सवाल पर अदिति ने कहा था – आप राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, मैं केवल अपने क्षेत्र तक बात सीमित रखूंगी। मैं उस जगह से विधायक हूं जहां से सोनिया गांधी पिछले पांच बार से सांसद बन रही हैं। वो रायबरेली कितना आती हैं? उनकी बात छोड़िए उनके प्रतिनिधि तक वहां नहीं आते हैं। जब वह जनता की समस्याएं और परेशानियां सुनने नहीं आती है तो कौन एफआईआर लिखवाएगा।
आपके पिताजी कांग्रेस परिवार में थे और आप अचानक उनके निधन के बाद से कांग्रेस से मुंह क्यों मोड़ ले रही हैं? इस पर अदिति ने कहा था आपको अपना होमवर्क करके आना चाहिए था। मेरे पिताजी ने 3 चुनाव कांग्रेस से लड़ा था बाकी वह निर्दलीय चुनाव लड़ते थे। अदिति ने सोनिया पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमने जिस प्रतिनिधि को दिल्ली चुनकर भेजा उनकी क्या इतनी भी जिम्मेदारी नहीं है कि वह अपनी जनता को आकर देखें
गौरतलब है कि अदिति ने कांग्रेस छोड़ने के बाद सोनिया गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा था कि कांग्रेस में केवल एक परिवार ही नेतृत्व कर रहा है। बता दें कि अदिति सिंह पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं, और जीत हासिल करके पहली बार विधानसभा पहुंचीं थीं।

Related Articles

Back to top button