Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
उत्तर प्रदेशराज्य

अनाथों की सेवा से बड़ा पुण्य इस संसार में नहीं : मनीष शुक्ला

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ।  बच्चों में भगवान का स्वरूप होता है। जिन बच्चों के सिर से माँ – बाप का साया उठ जाता है, उनकी सेवा से बड़ा पुण्य का कार्य इस संसार में कोई नहीं है। उक्त उदगार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने आज शास्त्रार्थ फाउंडेशन द्वारा राजकीय बाल गृह (शिशु) प्राग नारायण रोड में रह रहे बच्चों के बीच, फल, चॉकलेट, चिप्स, बिस्किट, सेरेलैक आदि खाद्य सामग्री के वितरण के दौरान कही।

भाजपा नेता मनीष शुक्ला ने कहा कि पूज्य माता स्वर्गीय रमा देवी जी सदैव अनाथ व गरीब बच्चों की सेवा को प्राथमिकता देती थीं। पूरा जीवन उन्होंने धर्म – कर्म में लगा दिया। इसलिए उनकी पुण्यतिथि पर शास्त्रार्थ फाउंडेशन ने उनके जीवन दर्शन के अनुकूल कार्यक्रम किया है।

समाजसेवी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि सभी को यथाशक्ति अनाथ – गरीबों की सेवा करनी चाहिए और शास्त्रार्थ फाउंडेशन लगातार अपने सामाजिक – सांस्कृतिक उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रहा है।

भाजपा नेता आशीष जयसवाल ने कहा ईश्वर की वाणी है कि असहाय बच्चों की सेवा से तुम मुझे प्राप्त कर सकते हो।अनाथ बच्चों की सेवा से परम संतोष मिलता है।

कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए शिशु गृह के कर्मचारियों को आभार देते हुए समाजसेवी प्राची शुक्ला ने कहा कि महिला कर्मचारी बिन माँ – बाप के बच्चों को अपनी ममता से पाल रही हैं जो अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश मिश्रा, सुनील राय, दिनेश कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button