Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
उत्तर प्रदेश

त्योहारों पर खास आप के लिए लखनऊ से रांची स्पेशल ट्रेन आज से ।

लखनऊ : त्यौहार पर जहाँ हर किसी को कहीं न कहीं जाना ही रहता है, लाखों लोग मिलने मिलाने छुट्टियों का मज़ा लेने और तीर्थस्थानों पर यात्राएं करते हैं, ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. भारतीय रेल ने यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए बड़ा फैसला किया है. इंडियन रेलवे ने अत्‍यधिक भीड़ को देखते हुए रांची से लखनऊ के बीच स्‍पेशल फेस्टिवल एक्‍सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इससे झारखंड की राजधानी रांची से उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने में काफी सुविधा होगी. त्‍योहार के मौके पर जो लोग अपने घरों को जाना चाहते हैं, वे इस ट्रेन के जरिये आराम से जा सकते हैं. इस स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन मंगलवार (2 नवंबर) से शुरू होने जा रहा है.

रांची से लखनऊ के बीच चलने वाली स्‍पेशल फेस्टिवल एक्‍सप्रेस ट्रेन रामगढ़ कैंट, बड़काकाना, खलारी, डाल्‍टनगंज, गढ़वा रेल रूट पर चलेगी. ऐसे में इस रेल रूट पर स्थित लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा. रांची-लखनऊ स्‍पेशल फेस्टिवल एक्‍सप्रेस ट्रेन (ट्रेन संख्‍या- 08611 और 08612) 2 नवंबर को रांची से प्रस्‍थान करेगी. लखनऊ से यह ट्रेन 4 नवंबर को रांची के लिए प्रस्‍थान करेगी. झारखंड और उत्‍तर प्रदेश की राजधानी को जोड़ने वाली इस विशेष ट्रेन का फायदा हजारों लोगों को होगा. वे अपने गंतव्‍य तक आसानी से पहुंच सकेंगे. यात्रियों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए भारतीय रेल लगातार नई ट्रेनें चलाने की घोषणा कर रहा है.

झारखंड होते हुए पटना के लिए स्‍पेशल ट्रेन
इससे पहले दक्षिण-पूर्व रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग से बिहार की राजधानी पटना तक के लिए स्‍पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. छठ पूजा स्‍पेशल ट्रेन दुर्ग से चलकर झारखंड की राजधानी रांची और चक्रधरपुर रेल मंडलों के कई स्‍टेशनों से होते हुए पटना तक जाएगी. छठ पूजा के मौके पर दुर्ग-पटना स्‍पेशल ट्रेन दुर्ग से 7 नवंबर और पटना से 8 नवंबर को प्रस्‍थान करेगी. दुर्ग से यह ट्रेन सुबह 8:50 बजे प्रस्‍थान करेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, पटना से यह स्‍पेशल ट्रेन सुबह 7 बजे प्रस्‍थान करेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे दुर्ग पहुंच जाएगी.
वंदे भारत हाई स्‍पीड ट्रेन चलाने की तैयारी
झारखंड की राजधानी से हाई स्‍पीड ट्रेन वंदे भारत का परिचालन शुरू होगा. भारतीय रेल ने इसकी योजन तैयार की है. वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन रांची से चलकर हावड़ा तक जाएगी. वंदे भारत के परिचालन से रांची से हावड़ा की दूरी महज 5 घंटे में तय की जा सकेगी. फिलहाल दोनों शहरों के बीच यात्रा में ज्‍यादा समय लगता है. देश के कुछ चुनिंदा रेल रूट पर वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. अत्‍याधुनिक सुख-सुविधा युक्‍त होने से यात्रियों का सफर काफी आरामदायक होता है. वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन की औसत गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. ऐसे में रांची और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्‍सप्रेस के परिचालन से कोलकाता की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी

Related Articles

Back to top button