Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरEarly News Hindi Daily E-Paper 9 February 2026सभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्ती
अंतर्राष्ट्रीय

जंग के 21वें दिन रूस का रुख नरम, यूक्रेन के खिलाफ जंग को लेकर आया बड़ा अपडेट

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia-Ukraine War) लगातार 21वें दिन भी जारी है और इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक वरिष्ठ सहयोगी का कहना है कि रूस ने संभावित समाधान को लेकर वार्ता में अपना रुख नरम किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) के वरिष्ठ अधिकारी (डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ) इहोर झोव्कवा ने कहा कि रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत ‘अधिक रचनात्मक’ हो गई है.

इहोर झोव्कवा ने कहा कि रूस ने अपना सुर बदला है और उसने यूक्रेन से आत्मसमर्पण (Surrender) करने की मांग करना बंद कर दिया है. बता दें कि रूस वार्ता के शुरू में (आत्मसमर्पण की) इस मांग पर जोर देता रहा है. इस महीने बेलारूस में तीन दौर की वार्ता के बाद रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच वीडियो कॉल हुई. झोव्कवा ने कहा कि वार्ता के बाद यूक्रेनी प्रतिनिधियों को समाधान निकलने की कुछ उम्मीद है. उन्होंने कहा कि जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ी प्रगति करने के लिए मिलना आवश्यक होगा.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने अपने भावनात्मक भाषण में कनाडा से मदद की अपील की है. जेलेंस्की ने मंगलवार को कनाडाई लोगों से उनके समुदायों के बीच बमों के गिरने की कल्पना करने के लिए कहा. उन्होंने कनाडा की संसद और सरकार से रूस पर अधिक से अधिक आर्थिक और सैन्य दबाव डालने का आग्रह किया. जेलेंस्की ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और सांसदों से यूक्रेन के ऊपर उड़ान निषिद्ध क्षेत्र बनाने में मदद की गुजारिश की.

वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने कहा, ‘जस्टिन, क्या आप उस स्थिति की कल्पना कर सकते हैं जब आपको या आपके बच्चों को गंभीर विस्फोटों, हवाई अड्डे पर बमबारी, ओटावा हवाई अड्डे पर बमबारी की आवाजों को सुनना पड़े. जब आपको हर रोज हताहतों की संख्या के बारे में जानकारी मिले.’ कनाडा के सांसदों ने उनके संबोधन से पहले ही खड़े होकर उनका अभिवादन किया.
जेलेंस्की ने कहा, ‘क्या आप उस स्थिति के बारे में सोच सकते हैं, जब टोरंटो में प्रसिद्ध सीएन टॉवर पर रूसी बमों को गिराया जाए. लेकिन यह हमारी वास्तविकता है.’ उन्होंने कनाडा को उसके मानवीय और सैन्य समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और देश को एक मजबूत सहयोगी बताया. जेलेंस्की का वीडियो कनाडाई संसद में एक बड़े पर्दे पर पेश किया गया था.

Related Articles

Back to top button