Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
एजुकेशन

SRMU में होली का रंगारंग भव्य कार्यक्रम आयोजित

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल कालेज ऑफ़ इन्जीनियरिंग एण्ड मैनेजमेण्ट, लखनऊ में इं0 पंकज अग्रवाल संस्थापक एवं इं0 पूजा अग्रवाल -सह संस्थापिका की प्रेरणा से रंगों के उत्सव होली का रंगारंग भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारम्परिक आयोजन किये गये। इस समारोह का मुख्य आकर्षण संस्मरण, कवितायेँ एवं होली गीत व नृत्य थे जिसने होली के विभिन्न आधुनिक एवं पारंपरिक रंगों को बिखेरते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा नाचने, झूमने पर मजबूर कर दिया।

कालेज के माननीय संस्थापक महोदय इं0 पंकज अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी को होली की हार्दिक शुभकामनायेँ दी एवं उत्साह और जोश के साथ आपसी भेदभाव को भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की प्रेरणा दी।

संस्थान के निदेशक महोदय ने भी सभी को होली पर्व की बधाईयाॅं दी एवं सभी का जीवन खुशियों एवं हर्षोल्लास से भरा रहे इसकी मंगलकामएं दी। समारोह में कालेज के समस्त अधिकारी, फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिये। उपस्थित सभी सदस्यों ने रंगोत्सव का भरपूर आनन्द उठाया। सभी ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल व रंग लगाये तथा होली की शुभकामनायेँ दी।

Related Articles

Back to top button