Breaking
विराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने छोटा किया अपना काफिला
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फेसबुक ने 2 साल के लिए किया बैन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क  

न्यूयॉर्क। फेसबुक ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट को दो सालों के लिए निलंबित कर दिया है. डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे पहले जनवरी महीने में अनिश्चितकालीन पाबंदी लगाई गई थी. एक तरफ फेसबुक ने ये कार्रवाई की है, तो दूसरी तरफ नाइजीरिया ने देश के राष्ट्रपति का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने पर ट्विटर को ही बैन कर दिया.

इसी साल जनवरी महीने में यूएस कैपिटल में दंगों के बाद उनके अकाउंट बंद किए गए थे. ट्रंप पर यूएस कैपिटल में दंगा भड़काने का आरोप था. लेकिन पिछले महीने फेसबुक की निगरानी बोर्ड की बैठक हुई थी और इसमें ट्रंप के अकाउंट पर बेमियादी पाबंदी की आलोचना हुई थी.

यूएस कैपिटल में जनवरी में दंगों को लेकर फेसबुक ने कहा था कि ट्रंप की हरकतों से नियमों का गंभीर उल्लंघन हुआ था. फेसबुक उस नीति को भी ख़त्म करने जा रही है जिसके तहत नेताओं को कॉन्टेंट की निगरानी से छूट मिली थी. अब यह छूट नहीं मिलेगी. फेसबुक ने कहा है कि अब नेताओं की पोस्ट को भी कोई सुरक्षा कवच नहीं मिलेगी. ट्रंप पर प्रतिबंध सात जनवरी से माना जाएगा और सात जनवरी 2023 तक रहेगा

एक तरफ फेसबुक ने ट्रंप के अकाउंट को बैन किया है, तो दूसरी तरफ नाइजीरिया में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर बड़ी कार्रवाई हुई है. इस देश में Twitter को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. नाइजीरिया का कहना है कि इस मंच का उपयोग देश के कॉरपोरेट को नीचा दिखाने के लिए किया जा रहा है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि संघीय सरकार ने ट्विटर को अनश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है. दरअसल, दो दिन पहले ही ट्विटर ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के आधिकारिक अकाउंट को डिलीट कर दिया था. सोशल मीडिया मंच का कहना था कि राष्ट्रपति ने नियमों को तोड़ा है. जिसके बाद सरकार ने ट्विटर को ही बैन कर दिया.

Related Articles

Back to top button