Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
uncategorized

Champions Trophy 2025: फाइनल में होगा भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ़्रीका बाहर

बुधवार को लाहौर में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसे न्यूजीलैंड ने 50 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ कीवी टीम फाइनल में पहुंच गई है। वही अब रविवार, 9 मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड टीम फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी। भारत ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में एंट्री की थी।

फिलहाल, दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने धीमी शुरुआत की और फिर लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जिससे न्यूजीलैंड ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। दक्षिण अफ्रीका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 312 रन बना सकी। साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने नाबाद 100 रन बनाए।

 

न्यूजीलैंड के 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंटनर (43 रन पर तीन विकेट) और ग्लेन फिलिप्स (27 रन पर दो विकेट) की बलखाती गेंदों के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम डेविड मिलर (नाबाद 100 रन, 67 गेंद, 10 चौके, चार छक्के) के शतक और रेसी वान डेर डुसेन (69) तथा कप्तान तेंबा बावुमा (56) के अर्धशतक के बावजूद नौ विकेट पर 312 रन ही बना सकी। वान डेर डुसेन और बावुमा ने दूसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी भी की।

 

न्यूजीलैंड ने इससे पहले रविंद्र (108 रन, 101 गेंद, 13 चौके, एक छक्का) और विलियमसन (102 रन, 94 गेंद, 10 चौके, दो छक्के) के शतक और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 362 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है। ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 49, 27 गेंद) और डेरिल मिचेल (49 रन, 37 गेंद) ने अंत में पांचवें विकेट के लिए 30 गेंद में 57 रन जोड़कर टीम का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया। टीम ने अंतिम 10 ओवर में 112 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 72 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कागिसो रबादा ने 70 रन पर दो विकेट हासिल किए। सेमीफाइनल के साथ ही पाकिस्तान में चैंपियन्स ट्रॉफी का अंत हो गया क्योंकि अब फाइनल नौ मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरे दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें ओवर में ही रेयान रिकेल्टन (17) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने मैट हेनरी (43 रन पर दो विकेट) की गेंद पर कवर में माइकल ब्रेसवेल को कैच थमाया। बावुमा और वान डेर डुसेन ने 10 ओवर में टीम का स्कोर एक विकेट पर 56 रन तक पहुंचाया। बावुमा ने इस दौरान काइल जेमीसन पर पारी का पहला छक्का जड़ा। बावुमा ने ब्रेसवेल पर चौके के साथ 18वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। वान डेर डुसेन ने सेंटनर पर छक्का मारा और फिर ब्रेसवेल की गेंद पर एक रन के साथ 51 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

 

बावुमा हालांकि सेंटनर के अगले ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बैकवर्ड प्वाइंट पर विलियमसन को कैच दे बैठे। उन्होंने 71 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का मारा। एडेन मार्करम ने 26वें ओवर में विल ओरोर्के पर तीन चौके जड़कर तेवर दिखाए। सेंटनर ने इसके बाद तेजी से स्पिन होती गेंद पर वान डेर डुसेन को बोल्ड किया जिन्होंने 66 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के मारे। सेंटनर ने अगले ओवर में हेनरिक क्लासेन (03) को लॉन्ग ऑफ में हेनरी के हाथों कैच कराके दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका दिया। रविंद्र ने इसके बाद एडेन मार्करम (31) को अपनी ही गेंद पर लपककर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 189 रन किया।

 

दक्षिण अफ्रीका को अंतिम 15 ओवर में जीत के लिए 170 रन की जरूरत थी। ब्रेसवेल ने वियान मुल्डर (08) को रविंद्र के हाथों कैच कराया जबकि फिलिप्स ने मार्को यानसेन (03) और केशव महाराज (01) की पारी का अंत किया। मिलर ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने ओरोर्के पर चौके के साथ 46 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और अंत में कुछ आकर्षक शॉट खेले। उन्होंने अंतिम ओवर में जेमीसन पर दो चौके और एक छक्के के बाद अंतिम गेंद में दो रन के साथ 67 गेंद में शतक पूरा किया।

Back to top button