Breaking
मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरसभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जाने
राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, देंगी कांग्रेस पार्टी का 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को

लखनऊ। कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आज (मंगलवार को) प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि आज सत्ता में नफरत को बोलबाला है, उसको बदलना चाहती हूं. इसे महिलाएं बदल सकती हैं. अगर देश को जातिवाद और धर्म की राजनीति से निकाल कर समता की राजनीति की ओर ले जाना है तो महिलाओं को आगे आना पड़ेगा.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज हमने तय किया है कि यूपी के आने वाले विधान चुनाव (UP Assembly Election 2022) में कांग्रेस (Congress) पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी. यूपी की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो राष्ट्रीय तौर पर भी बढ़ेगी. मैं इस वक्त यूपी की इंचार्ज हूं. जो महिलाएं हैं वो एकजुट होकर एक फोर्स नहीं बन रही हैं. उनको भी जातियों में बांटा जा रहा है. सोच ये है कि महिलाओं को जाति और प्रदेश से ऊपर उठकर एक साथ लड़ना है.

उन्होंने आगे कहा कि अगर मेरा बस चलता तो महिलाओं को 50 प्रतिशत टिकट देती. ये एक प्रोसेस होता है और शुरुआत होती है. मुझे कोई बुराई नहीं लग रही है. हमें प्रत्याशी मिलेंगी और लड़ेंगी भी. वो अगर इस बार मजबूत नहीं तो अगली बार होंगी.

अन्य राज्यों और पंजाब में इसको लागू करने के सवाल पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैंने यूपी इंचार्ज के रूप में निर्णय लिया है. महिला की क्षमता के आधार पर टिकट दिया जाएगा. जो भी चुनाव लड़ना चाहता है वो मुझसे आकर मिले.

वहीं खुद के चुनाव लड़ने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये निर्णय मैंने अभी नहीं लिया है, अभी वक्त है. ये फैसला महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है. इसके पीछे कोई राज नहीं है. सीएम कौन होगा? इसपर अभी निर्णय नहीं लिया गया है. मेरी लड़ाई एक नई तरीके की राजनीति बनाने के लिए है. मैं उनके लिए लड़ रही हूं जो आवाज उठा नहीं पाते. इस मौके पर कांग्रेस ने नया नारा भी दिया, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं.’

Related Articles

Back to top button