Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
Breaking Newsराष्ट्रीयहेल्थ

कोविड प्रोटोकॉल की उड़ रही धज्जियां तो बढ़ने लगे संक्रमण के मामले ।

नई दिल्ली : जिस तरह से जनता उमड़ उमड़ कर लड़को पर नृत्य करती नज़र आ रही है वो खतरनाक हो सकता है आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में पिछले दिनों के मुकाबले मे तो कोरोना केस कम होते नही दिख रहे, राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 44 नए मामले सामने आए, 24 रिकवरी हुईं और कोरोना से 1 भी मौत नहीं हुई। अब तक कुल मामले 14,40,484 पहुंच गए हैं।रोज नए मिल रहे मरीजों का आंकड़ा लगभग 10 हजार है। पिछले 24 में नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 10,197 नए मामले सामने आए हैं। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना के पीड़ितों की तादाद अभी 1 लाख से ज्यादा है। हालांकि, ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।वहीं राहत की खबर यह भी है कि, देश में सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। अब देशभर में कोरोना के सक्रिय मरीज 1,28,555 मरीज हैं। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या नए मिलने वाले मरीजों की तुलना में ज्यादा हुई है। बीते रोज 12,134 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इसे राहत के तौर पर लिया जा सकता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बताया गया कि, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 301 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसी के साथ अब तक कुल 46,4153 लाख मौतें हो चुकी हैं। कोरोना के संक्रमण के कुल मामले देखे जाएं तो यह आंकड़ा 3.44 करोड़ पहुंच चुका है, जिनमें से कुल 33873890 मरीजों की रिकवरी हो चुकी है। वहीं, कल पूरे दिन में 60 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए। इसी के साथ कुल वैक्सीनेशन 1,13,68,79,685 तक पहुंच गया।
कोरोना से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5516 नए मामले आए। 6705 रिकवरी और 39 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं, सक्रिय मामले 63338 और कुल रिकवरी 4971080 दर्ज की गईं। अब तक वहां कुल मौतें 36087 हो चुकी हैं। केरल के पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की बात करें तो वहां 24 घंटे में कोरोना वायरस के 913 नए मामले सामने आए। 700 से ज्यादा मरीज़ डिस्चार्ज हुए। बहरहाल, वहां सक्रिय मामलों की संख्या 9349 है।

भारत में कोरोना के सक्रिय मरीज 1 लाख से ज्यादा, 24 घंटे में 10,229 नए मिले, 125 लोगों ने दम तोड़ा
राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 44 नए मामले सामने आए, 24 रिकवरी हुईं और कोरोना से 1 भी मौत नहीं हुई। अब तक कुल मामले 14,40,484 पहुंच गए हैं। वहीं, कुल डिस्चार्ज 14,15,032 और कुल कुल मौतें 25,095 हो चुकी हैं। फिलहाल सक्रिय मामले 357 हैं।
कर्नाटक की बात करें तो वहां पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 255 नए मामले आए। 667 मरीज़ ठीक हुए और 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई। अब वहां कुल मामले 29,92,276, कुल रिकवरी 29,46,601 और कुल मौतें 38,153 और सक्रिय मामले 7,493 हैं।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 129 नए मामले सामने आए, 109 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,132 है।

Related Articles

Back to top button