Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
मनोरंजन

खुद का ओटीटी एप SRK+ ला रहे है शाहरुख खान

मुंबई। शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। पर्दे पर उन्हें देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। इस बीच शाहरुख ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। ऐसे वक्त में जब बॉलीवुड के बड़े से बड़े कलाकार ओटीटी पर काम करते नजर आ रहे हैं किंग खान ने अपने ही स्टाइल में ओटीटी एप लॉन्च का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया जिस पर उनकी तस्वीर है। उस पर लिखा है, ‘SRK+ कमिंग सून’ शाहरुख ने कैप्शन में लिखा- ‘कुछ कुछ होने वाला है, OTT की दुनिया में।‘ हालांकि एक्टर ने अपने पोस्ट के साथ साफतौर पर कुछ भी नहीं लिखा लेकिन सलमान ने बधाई देते हुए इस राज से पर्दा हटा दिया।

सलमान खान ने ट्विटर पर शाहरुख को बधाई देते हुए लिखा, ‘आज की पार्टी तेरी तरफ से @iamsrk. बधाई अपने नए ओटीटी ऐप SRK+ के लिए।‘

शाहरुख खान के साथ फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक ओटीटी ऐप के लिए सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘सपना सच हुआ शाहरुख खान के साथ अपने नए ओटीटी ऐप, SRK+ पर सहयोग करते हुए।‘
करण जौहर ने शाहरुख खान को बधाई देते हुए कहा, साल की सबसे बड़ी खबर शाहरुख, यह ओटीटी का चेहरा बदलने जा रहा है। अति उत्साहित।‘

 

शाहरुख खान जल्द ही ओटीटी ऐप लॉन्चिंग का ऐलान करेंगे। सूत्रों के अनुसार, SRK+ ऐप डिज्नी+हॉटस्टार के साथ कोलैबोरैशन का विस्तार है।

Related Articles

Back to top button