Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
राज्य

जीत का दावा किया कांग्रेस ने, कहा- हमारे पास है नेतृत्व

चुन्नीलाल देवांगन/रायपुर। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट में उपचुनाव का बिगुल बज गया है. 17 मार्च को अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जबकि 12 अप्रैल और 13 अप्रैल को मतगणना के बाद परिणाम जारी किए जाएंगे. उपचुनावों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस ने खैरागढ़ उपचुनाव जीतने का दावा कर दिया है. कांग्रेस का दावा है कि उनके पास नेतृत्व है. उनके पास कामकाज की लंबी फेहरिस्त है, जिसके दम पर वो जनता के बीच जाएंगे.

कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पार्टी खैरागढ़ उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है. चुनाव में जाने के लिए हमारे पास मुद्दे है. कांग्रेस सरकार के प्रभावी काम है, जिसकी बदौलत कांग्रेस पार्टी ने लोगों का भरोसा जीता है. हमारे पास नेतृत्व है उस नेतृत्व के दम पर हम चुनाव पर जाएंगे.

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की उपलब्धि के कारण जनता का कांग्रेस के प्रति एक नया विश्वास पैदा हुआ है. उसी विश्वास के दम पर हम खैरागढ़ उपचुनाव भी जीतेंगे. इसका हमें पूरा भरोसा है. हमारे पास सरकार के कामकाज की लंबी फेहरिस्त है.

Related Articles

Back to top button