Breaking
प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार की गेंदबाजी से श्रीलंका के 8 विकेट ढेर, जीत के करीब भारतइंडियन कोस्ट गार्ड ने तट पर डूबे जहाज की खोजी लाइफबोट, 22 नाविकों की तलाश जारीअगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी- योगीसिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का आया टीज़रUS ट्रेज़री डिपार्टमेंट ने 4 इंडियन कम्पनीज को किया ब्लैकलिस्टRahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैं
मनोरंजन

इजराइल के राष्ट्रगान का म्यूजिक कॉपी करने का आरोप लगा अनु मालिक पर

नई दिल्ली। इजराइली जिमनास्ट के बाद आर्टेम डोलगोप्यात (Artem Dolgopyat) ने ओलंपिक में इजराइल के नाम दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया. इसके ठीक बाद ही सोशल मीडिया पर गायक-संगीतकार अनु मलिक (Anu Malik) को ट्रोल किया जाने लगा. नेटिजन्स ने ट्विटर पर ट्वीट्स की बाढ़ ला दी. आप सोंच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ. दरअसल, डोलगोप्यात के स्वर्ण पदक जीतने के बाद, टोक्यो में इजराइल का राष्ट्रगान ‘हटिकवाह’ (National Anthem of Israel) बजाया गया और सम्मान में इजरायल का झंडा फहराया गया.

जब भारत के कुछ नेटिजन्स ने वीडियो देखा, तो उन्हें इजराइल के राष्ट्रगान और अनु मलिक (Anu Malik) के साल 1996 में आए गीत ‘मेरा मुल्क मेरा देश…’ के बीच समानताएं मिलीं. जल्द ही इस फैक्ट को बाकी कई लोगों ने पकड़ लिया और ट्विटर पर सैकड़ों लोग ट्वीट करने लगे. सभी इस बात से सहमत थे कि अनु मलिक का गाना इजराइल के राष्ट्रगान जैसा ही है. पल भर में अनु मलिक ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे.

कई नेटिजन्स ने संगीतकार को दूसरे देश के राष्ट्रगान का म्यूजिक ‘कॉपी’ करने या ‘चोरी करने’ के लिए ट्रोल किया है. कई लोग अनु मलिक (Anu Malik) का मजाक भी उड़ाते दिखे.

अनु मलिक (Anu Malik) बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं और उन्होंने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्मों में गाने के म्यूजिक दिए हैं. उन्होंने ‘तुमसे मिले दिलका जो हाल’, ‘अली रे अली’, ‘बाजीगर ओ बाजीगर’, ‘छम्मा छम्मा’ और कई अन्य गानों पर काम किया है. हालांकि, अनु मलिक पहले भी कई बार विवादों में फंसे हैं. इससे पहले भी उन पर म्यूजिक कॉपी करने का आरोप लगा है. वहीं #MeToo आंदोलन के दौरान नेहा भसीन, श्वेता पंडित और सोना महापात्रा जैसी कई महिला गायकों ने भी उन पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.

Related Articles

Back to top button