Breaking
21 वी सदी डाटा की सदी है- राहुल गाँधीचौथे वनडे में न्यूजीलैंड 244 रन से हारा भारत, मैट हेनरी ने छह विकेट लिएढिंढोरा सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, भुवन बाम का ‘बीयर बाइसेप्स’ पर मजेदार तंजपात्र वयस्क नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका संवैधानिक अधिकार है- योगीअंडर 19 एशिया कप इंडिया बनाम पाकिस्तान जारीमध्य प्रदेश में 4.5 तीव्रता भूकंप के झटकेछठ पूजा के उत्सव पर दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलेगीKashmir में Pakistan की तिहरी साजिश! दो SPO की हत्या, CRPF Team पर हमला, पाकिस्तानी Drone बरामद, अब मिलेगा करारा जवाबयूपी SIR पर सीएम योगी के दावों पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, ‘चुनाव आयोग बताए’चंद्रशेखर आजाद ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का न्योता, बोले- ‘अहंकार में डूबे हैं लोग’
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी आज 9.5 करोड़ किसानों को देंगे तोहफा, खाते में आएंगे 2000 रुपये

 


अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली: PM Kisan योजना के लाभर्थियों के लिए  खुशखबरी का है ।योजना की 8वीं किस्त आज कुछ देर बाद जारी कर दी जाएगी।प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।जिसके मुताबिक सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त जारी करेंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा,” देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है । सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर अपने किसान भाई-बहनों के साथ संवाद भी करूंगा । पीएम मोदी की किसानों के साथ बातचीत और किस्त जारी करने के मौके पर आप भी सीधे pmindiawebcast.nic.in या दूरदर्शन पर जुड़ सकते हैं ।

PM Kisan Yojana के तहत रजिस्टर्ड किसान के खाते में राशि भेजी जाएगी  ।खाते में पैसा आया या नहीं इसका पता किसान अब घर बैठे ही लगा सकते हैं।बहुत से किसानों को यह पता लगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कि उनके खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा आया है या नहीं। कोरोना संकट और अधिकांश राज्यों में लगे लॉकडाउन के बीच इसका पता करने के लिए किसानों के लिए बैंकों तक जाना भी मुश्किल है।

लाभार्थी सूची पर क्लिक करने के बाद आपको अपने क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां भरनी होंगी. जैसे कि राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम भरना होगा. इसके बाद गेट रिपोर्ट(Get Report) ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरी सूची आ जाएगी. इस लिस्ट में आप अपना नाम और किश्त का स्टेटस देख सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button