Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
राज्य

कोयला घोटाले को लेकर अभिषेक बनर्जी से ED करेगी पूछताछ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चर्चित कोयला घोटाले (Coal Scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) पर शिकंजा कस दिया है. ED ने अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी कर पूछताछ में शामिल होने के निर्देश दिया था. सूत्रों के मुताबिक नोटिस मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी दिल्ली में ED के ऑफिस के लिए रवाना हो गए हैं.

बताते चलें कि अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद होने के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं. उन्होंने रविवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार पश्चिम बंगाल असेंबली इलेक्शन में हुई हार को पचा नहीं सकी है. वह अपने राजनीतिक हितों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) और CBI का इस्तेमाल कर रही है.

कोलकाता हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने कहा, ‘जैसा कि मैंने नवम्बर 2020 में एक जनसभा में कहा था कि यदि कोई व्यक्ति मेरे खिलाफ 10 पैसे की भी अनियमितता का आरोप साबित कर देगा तो मैं खुद आगे आकर लोगों के सामने फांसी लगा लूंगा. मेरे पीछे ईडी और सीबीआई को लगाने की जरूरत नहीं है.’

अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने दावा किया, ‘बीजेपी अपने फायदे के लिए सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कर रही है. वह विधानसभा चुनावों में पैसे और बाहुबल का इस्तेमाल करके भी हार चुकी है और अभी तक अपनी हार को पचा नहीं पा रही है.’

Related Articles

Back to top button