Breaking
गृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांग
Breaking Newsझारखंडराज्य

पर्यटन क्षेत्र में विकास परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को किया निर्देशित

रांची क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश मे हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुएअपने जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन चौबट्टाखाल विधानसभा के पोखड़ा एवं एकेश्वर में विभिन्न स्थलों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों आदेश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये सतपाल पाल ने देख -रेख मे कमी न आने पर भी ज़ोर दिया।
रविवार को पर्यटन मंत्री ने पोखड़ा ब्लॉक में टीएचडीसी वित्त पोषित स्टेडियम का शिलान्यास, नंदा देवी मंदिर, गुराड़ तल्ला में स्थापित तीलू रौतेली मूर्ति परिसर में विधायक निधि से निर्मित कार्यों का भी लोकार्पण किया।

उन्होंने तीलू रौतेली संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण और एकेश्वर महादेव मंदिर में पांच लाख की लागत से पर्यटन विभाग द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी के सहयोग से बनने वाले स्टेडियम का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर पोखड़ा बैंड से झिनोरा तक सड़क निर्माण के लिए दो लाख की धनराशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर पोखड़ा ब्लाक प्रमुख प्रीति देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पोखड़ा महिपाल नेगी, भाजपा नेता पुष्कर जोशी, जिला पंचायत सदस्य हेमलता रावत, कुसुम देवी, टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक सुनील शाह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button