Breaking
भारत इस संकट का डट कर मुकाबला कर रहा है- मोदीपश्चिम एशिया में एक महीने से जंग- मोदीअफवाह फ़ैलाने वालों को देश माफ़ नहीं करेगा- मोदीदिल्ली-NCR में PM मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटनवेस्ट एशिया संकट पर PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक, एनर्जी सिक्योरिटी पर मंथनLPG टैंकर जग वसंत पहुंचा गुजरात, भारत को मिली बड़ी राहतIran Israel US War Day 25 Updates: ट्रंप के ‘शांति वार्ता’ के दावे को ईरान ने किया धुंआ-धुंआ, बहरीन और कुवैतदिल्ली सरकार का बजट सीएम रेखा गुप्ता ने किया पेशIran के हमले से दहला Israel, भाषण के बीच President Herzog को बंकर में लेना पड़ा सहाराईरान युद्ध पर ट्रम्प का ऐलान,अगले 5 दिनों तक बिजली संयंत्रों पर हमलों को टालने का लिया फ़ैसला
राष्ट्रीय

बढ़ा दिल्ली में गर्मी का कहर, इन जगहों में बना सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है. रविवार को राजधानी के पीतमपुरा (Pitampura) और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाके में इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है.

पीतमपुरा का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा राजधानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Sports Complex) का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो दिल्ली में अगले 5-6 दिन लगातार गर्म हवाएं चलने के भी आसार हैं. बता दें कि शनिवार को ही मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में लू चलने से इनकार किया था. शनिवार को ज़ी न्यूज़ से खास बातचीत में आईएमडी (IMD) के सीनियर वैज्ञानिक आर के जेनोमानी ने कहा था कि दिल्ली एनसीआर में लू के अगले 5-6 दिनों तक कोई आसार नहीं है.

विभाग के मुताबिक अमूमन 40 डिग्री अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) होने पर हीट वेव यानी लू की स्थिति बनती है. लेकिन जिस तरह से रविवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, उससे ये साफ है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों में लू चल सकती है और विभाग की भविष्यवाणी (Prediction) गलत साबित हो सकती है.

Related Articles

Back to top button