Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026
राष्ट्रीय

राहुल की सुरक्षा में चूक, कार का शीशा टूटा, अधीर बोले- किसी ने पत्थर मारा होगा; सुप्रिया ने कहा- सुरक्षा घेरे की रस्सी से टूटा शीशा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
पश्चिम बंगाल/मालदा। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार से दोबारा पश्चिम बंगाल पहुंची। यहां मालदा में राहुल की कार का शीशा टूट गया। पहले खबर आई कि राहुल की कार पर पत्थरों से हमला किया गया। इसकी जानकारी अधीर रंजन चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

इसके कुछ देर बाद कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल पर हमले की खबर गलत है। जब एक महिला राहुल से मिलने के लिए एकदम से आगे आ गईं, तब कार को अचानक रोकना पड़ा। इससे सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाली रस्से से कार की विंडशील्ड टूट गई।

इसके बाद अधीर रंजन ने कहा कि हो सकता है किसी ने कार पर पीछे से पत्थर फेंका हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जरा सा ध्यान हटने से बहुत कुछ हो सकता है। ये एक छोटी सी घटना है, पर कुछ भी हो सकता था।

कांंग्रेस ने किया जय जवान अभियान का आगाज
इसके पहले बिहार के कटिहार से यात्रा आगे बढ़ी। यहां राहुल गांधी ने देश के उन 1.5 लाख युवाओं को न्याय दिलाने के लिए जय जवान अभियान शुरू किया, जिन्हें रक्षा सेवाओं के लिए चुना गया था, लेकिन अग्निपथ योजना शुरू हो जाने के बाद सेना में नहीं लिया गया। राहुव ने इन युवाओं से वादा किया कि वे उनके साथ हो रहे अन्याय का मुद्दा हर मंच पर उठाएंगे। अग्निपथ योजना के कारण, 2019 और 2022 के बीच भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना के लिए चुने गए लगभग 1.5 लाख उम्मीदवारों को कथित तौर पर शामिल होने से वंचित कर दिया गया था। हमारा जय जवान अभियान उन युवाओं को समर्पित है जिन्होंने इस अन्याय का सामना किया है। उन्होंने कहा, यह इस अन्याय) के खिलाफ न्याय की लड़ाई है।

Related Articles

Back to top button