Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरसभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया
एजुकेशन

12वीं की बोर्ड परीक्षाएं न होना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा-मशहूर शिक्षाविद डॉ जगदीश गांधी

डॉ जगदीश गांधी ने बताया कि सिटी मोंटेसरी स्कूल ने 20 मई से अपने छात्रों के लिए नियमित ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की हैं और ये कक्षाएं 12 जून तक चलेंगी।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ, 30 मई। प्राख्यात शिक्षाविद एवं सीएमएस के संस्थापक-प्रबंधक, डॉ जगदीश गांधी ने यह अपील करी है कि इस साल कक्षा 12 की आईएससी (ICSE) बोर्ड परीक्षाएं ऑफ़लाइन होनी चाहिए क्योंकि छात्र पूरे साल बहुत मेहनत करते हैं और इससे छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना भी बनी रहेगी।

इस संबंध में डॉ गांधी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को पत्र लिखकर 12वीं की बोर्ड परीक्षा ऑफ़लाइन आयोजित करने का अनुरोध किया है और उन्होंने इस विषय पर गैरी अराथून, सेक्रेटरी (आईसीएसई), नई दिल्ली से भी बात की है।

कोरोना महामारी के कारण सभी कक्षाओं में पढ़ाई में बड़ा नुकसान हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए, गर्मी की छुट्टियों को यथासंभव कम रखने का निर्णय लिया गया, ताकि छात्र समय पर पाठ्यक्रम पूरा कर सकें और शिक्षा में हुए नुकसान को पूरा किया जा सकें। डॉ जगदीश गांधी ने बताया कि सिटी मोंटेसरी स्कूल ने 20 मई से अपने छात्रों के लिए नियमित ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की हैं और ये कक्षाएं 12 जून तक चलेंगी। ये कक्षाएं मोंटेसरी, नर्सरी से कक्षा 12 तक सभी सीएमएस छात्रों के लिए खुली हैं। सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) की कक्षा मोंटेसरी से 12वीं तक की गर्मियों की छुट्टी इस साल केवल 8 दिनों के लिए होगी, जो 13 जून से शुरू होकर 20 जून को समाप्त होगी। 21 जून 2021 से सीएमएस में मोंटेसरी, नर्सरी से कक्षा 12 तक सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।

यह जानकारी प्रेस और अर्ली न्यूज़ को शिशिर श्रीवास्तव, हेड, इंटरनेशनल रिलेशन्स डिपार्टमेंट, सीएमएस ने दी।

Related Articles

Back to top button