Breaking
INDIA गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मतपत्र से चुनाव कराने की मांगCJP के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी, BNSS की धारा 163 लागूराहुल गाँधी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू का 14 अगस्त 1947 में दिया ऐतिहासिक भाषण पढ़ाज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी होनी चाहिए- ममताइंडिया गठबंधन के सांसदों का विजय चौक पर प्रदर्शनCJP प्रोटेस्ट- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा हथौड़ी से मक्खी ना मारें?नेता विपक्ष राहुल गाँधी के साथ राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं विपक्ष के 10 सांसद,अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 वर्ष की उम्र में देर रात आया कार्डियक अरेस्टमुख्य चुनाव आयुक्त विरोध प्रदर्शन: राहुल गाँधी हिरासत में, सड़क पर लेटीं प्रियंकाप्रधानमंत्री मोदी ने कहा We Will Do it , राहुल ने कहा its done bro
अंतर्राष्ट्रीय

बहाल होगी नेपाल में संसद, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- शेर बहादुर देउबा बनेंगे पीएम

काठमांडू। नेपाल (Nepal) के सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को भंग प्रतिनिधि सभा को करीब 5 महीने में दूसरी बार बहाल करते हुए प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली (PM KP Sharma Oli) को बड़ा झटका दिया है. फिलबाल ओली संसद में विश्वास मत हारने के बाद अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने सोमवार को ये आदेश भी दिया कि दो दिन के अंदर नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadue Deuba) को प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाए.

चीफ जस्टिस चोलेंद्र शमशेर राणा की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय बेंच ने पिछले हफ्ते इस मामले की सुनवाई पूरी की थी. बेंच में सुप्रीम कोर्ट के चार अन्य सीनियर जस्टिस दीपक कुमार करकी, मीरा खडका, इश्वर प्रसाद खातीवाड़ा और डॉ. आनंद मोहन भट्टाराई शामिल थे.

वहीं इसी दौरान राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने पीएम ओली की अनुशंसा पर 275 सदस्यीय निचले सदन को 22 मई के दिन पांच महीने में दूसरी बार भंग करने हुए 12 व 19 नवंबर को देश में मध्यावधि चुनाव की घोषणा की थी.

चुनावों को लेकर अनिश्चितता के बीच निर्वाचन आयोग ने पिछले हफ्ते मध्यावधि चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी. नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन द्वारा दायर याचिका समेत करीब 30 याचिकाएं राष्ट्रपति द्वारा सदन को भंग किए जाने के खिलाफ दायर की गई थीं.

Related Articles

Back to top button