Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
उत्तर प्रदेश

यूपी सीएम ने दी कानपुर वासियों को जाम और प्रदूषण से मुक्ति,दौड़ा दी मेट्रो |

कानपुर; उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कानपूर को मिली मेट्रो की सौगात , इस मौके पर योगी आदित्य नाथ ने कानपुर के गुरुदेव चौराहे पर बने मेट्रो डिपो का निरीक्षण करने के बाद बटन दबाकर मेट्रो ट्रेन को ट्रायल के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना केंद्र और यूपी सरकार मेट्रो योजना पर काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास होगा कि आगामी 4-6 सप्ताह में यहां के लोगों को यह सुविधा मिलने लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर 2019 को कानपुर मेट्रो के कार्य का शुभारंभ हुआ था। विगत 19 महीनों से कोरोना की चुनौती के बावजूद मेट्रो काम चलता रहा। यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि अगले चार से छह सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के कर कमलों से यह सुविधा कानपुर वासियों को मिलने लगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है और ऐसे मुश्किल समय में तय समय सीमा से पहले पहले फेज का काम पूरा हो चुका है। पहले फेज में नौ स्टेशन होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अत्याधुनिक मेट्रो का आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक, लगभग 09 किलोमीटर का रन होगा। इससे कानपुरवासियों को ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा प्राप्त होने के साथ यहां के प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा जैसी मेट्रो सिटी के साथ ही डेढ़ माह में कानपुर भी जुड़ेगा।

योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कानपुर को मेट्रो की सौगात और पहले मिल जानी थी, लेकिन पिछली सरकारों के नकारात्मक और भ्रष्ट रवैये के कारण ऐसा न हो सका। मेट्रो के संचालन से कानपुर को न सिर्फ जाम से मुक्ति मिलेगी बल्कि प्रदूषण भी कम होगा। यूपी के चार शहरों में पहले से ही सफलतापूर्वक मेट्रो चल रही है और अब जल्द ही कानपुर भी इससे जुड़ने वाला है।

Related Articles

Back to top button