Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
लाइफ स्टाइल

ये एक्सरसाइजेस आंखों को अट्रैक्टिव भी बनाती हैं थकान मिटाने के साथ

आंखें हमारी खूबसूरती का आइना होती हैं इसलिए इनकी केयर भी चेहरे और बालों जितनी ही जरूरी है। तो इसके लिए कौन सी एक्सरसाइजेस हैं जरूरी, आइए जानते हैं इनके बारे में साथ ही इन्हें करने का तरीका भी।पलकें झपकाएं

पलकें झपकाएं

आराम से बैठें और जल्दी से आंखों को 10-15 बार झपकाएं। अपनी आंखें बंद करें और 20 सेकेंड के लिए आराम करें। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। इस एक्सरसाइज़ को करीब 5 बार करें। यह आपकी आंखों को आराम देने का एक शानदार तरीका है और आपकी आंखों को लाइट से ब्रेक देता है।

आंखों को बड़ा करें
आंखों को बड़ा करें

इसे करने के लिए अपनी आंखों को 5 सेकेंड के लिए कसकर बंद करें और फिर उन्हें बड़ा करके खोलें। यह एक्सरसाइज पलक की मसल्स को मजबूत बनाती है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है। इस एक्सरसाइज़ को लगभग 10 बार दोहराएं।

4/ 5फोकस ऑन वन प्वाइंट

फोकस ऑन वन प्वाइंट

एक जगह पर स्थिर बैठकर कुछ दूरी के किसी एक प्वाइंट पर फोकस करना। अपना दाहिना हाथ आगे बढ़ाएं और अपने अंगूठे को फोकल प्वाइंट के नीचे रखें। इसके बाद अपने ध्यान को अंगूठे की नोक से उस प्वाइंट पर धीरे-धीरे शिफ्ट करें। इस प्रैक्टिस से आंखों में मौजूद सिलीएरी बॉडी को ट्रेंड करने में मदद मिलती है, जो आंखों के लेंस को एडजस्ट करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।

कंट्रास्ट शॉवर

अपनी आंखों को दिन में दो बार साफ करें। सुबह आंखों को गुनगुने पानी से साफ करें। फिर तकरीबन 5 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ करें। शाम को ऐसे ही अपनी आंखों को धोएं, पहले ठंडे पानी से और फिर गुनगुने पानी से। इसे ही कंट्रास्ट शावर कहते हैं।

Related Articles

Back to top button