Breaking
भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी
अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने दागी जापान पर मिसाइल, लोगों से कहा- खाली कर दो घर फिर

नई दिल्ली। कोरिया ने गुरुवार की सुबह बैलिस्टिक मिसाइल दागी और जापान में खलबली मच गई. प्रशासन ने पूर्वी हिस्से में लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया. उन्हों सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा. हालांकि, बाद में प्रशासन ने इस आदेश को वापस ले लिया. उत्तर कोरिया लगातार अपने मिसाइल की टेस्टिंग जारी रखे हुए है. गुरुवार को उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जो कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच जाकर गिरी. उत्तर कोरिया ने 2022 की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 100 मिसाइल दागी हैं, जिनमें से कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं.

मिसाइल के दागे जाने के बाद जापान के प्रशासन ने अपने एक द्वीप के लोगों को एहतियातन सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा. क्योंकि ये मिसाइल पूर्वी जापान के करीब जाकर गिरी थी. हालांकि, बाद में इस आदेश को वापस ले लिया गया. दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के पास से दागी गई मिसाइल कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच गिरी.

Related Articles

Back to top button