Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
उत्तर प्रदेशएजुकेशनराज्य

एसआरएमयू में आईसीएमएआई लखनऊ चैप्टर के नए स्टडी सेंटर का हुआ उद्घाटन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

बाराबंकी। छात्रों को लागत लेखांकन और वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के उदेश्य से मंगलवार को श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी, श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट और आईसीएमएआई के संयुक्त सहयोग से आईसीएमएआई, लखनऊ चैप्टर के नए स्टडी सेंटर का उद्घाटन एसआरएमयू कैंपस में किया गया। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निदेशक (वित्त) शील मित्तल एवं अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के मुख्य वित्तीय अधिकारी रोहित कुमार समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। आईसीएमएआई समन्वयक डॉ. सीएमए नैन्सी गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट की हेड डॉ० वीना सिंह ने किया।
इस मौके पर चांसलर इंजीनियर पंकज अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी और एसआरएमसीईएम के सहयोग से शुरू हुई यह पहल शिक्षा और व्यावसायिक विकास के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ेगी। हमारा लक्ष्य छात्रों को ऐसी शिक्षा प्रदान करना है जो उन्हें न केवल तकनीकी रूप से सक्षम बनाए, बल्कि वैश्विक चुनौतियों के लिए भी तैयार करे। यह स्टडी सेंटर लागत लेखांकन के क्षेत्र में एक मजबूत नींव रखेगा। इसी क्रम में प्रो-चांसलर इंजीनियर पूजा अग्रवाल ने कहा कि यह पहल हमारे छात्रों को लागत लेखांकन और वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में नवीनतम ज्ञान और कौशल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुझे विश्वास है कि यह स्टडी सेंटर नई प्रतिभाओं को उभारेगा और हमारे संस्थान की शैक्षिक प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगा। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर विकास मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को ऐसी शिक्षा देना है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाए और उद्योग की मांगों को पूरा करे। मैं इस पहल के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूँ और इसके सफल संचालन की कामना करता हूँ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर, प्रो० भावेश कुमार चौहान ने कहा कि हमारा संस्थान हमेशा से तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह स्टडी सेंटर हमारे छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेगा। कार्यक्रम में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रजिस्ट्रार प्रोफेसर नीरजा गिंदल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बेहद खास है, क्योंकि हम आईसीएमएआई-लखनऊ चैप्टर के न्यू स्टडी सेंटर का उद्घाटन कर रहे हैं। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी और एसआरएमसीईएम के सहयोग से शुरू हुई यह पहल हमारे शैक्षिक ढांचे को और सशक्त बनाएगी।
उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निदेशक (वित्त) शील मित्तल ने कहा कि मैंने वित्तीय प्रबंधन, रणनीतिक योजना और लागत अनुकूलन के महत्व को गहराई से समझा है। यह स्टडी सेंटर छात्रों को इन क्षेत्रों में कौशल प्रदान करेगा, जो उन्हें भविष्य में सफलता की राह पर ले जाएगा। मैं इस पहल की सराहना करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि यहाँ से निकले छात्र देश के आर्थिक विकास में योगदान देंगे। इसी क्रम में अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के मुख्य वित्तीय अधिकारी रोहित कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए बेहद सौभाग्य की बात है। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी और एसआरएमसीईएम के साथ यह सहयोग शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में, मैं वित्तीय दक्षता, संसाधन अनुकूलन और स्वास्थ्य क्षेत्र में सतत विकास के महत्व को समझता हूँ। यह स्टडी सेंटर छात्रों को लागत लेखांकन और वित्तीय प्रबंधन में विशेषज्ञता प्रदान करेगा, जो न केवल उनके करियर को मजबूत करेगा, बल्कि समाज के लिए भी लाभकारी होगा।


कार्यक्रम में आईसीएमएआई लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन, सीएमए अमित यादव ने कहा कि मुझे गर्व है कि हम छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान कर रहे हैं, जहाँ वे वित्तीय प्रबंधन और लागत अनुकूलन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे। यह स्टडी सेंटर न केवल शैक्षिक विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि उद्योग की जरूरतों को भी पूरा करेगा।
इस मौके पर आईसीएमएआई की ओर से सीएमए सुनील कुमार सिंह, सीएमए (डॉ.) पवन कुमार तिवारी, सीएमए रामाकांत सिंह, सुनील कुमार मोहन, सीएमए सुधांशु द्विवेदी, सीएमए संजय मेहरा, सीएमए रंजीत सिंह, सीएमए नरेंद्र कुमार, सीएमए अभिषेक मिश्रा, सीएमए हरेंद्र कुमार पारीक और एसआरएमयू से प्रो. (डॉ.) ऋतु चंद्रा, निदेशक, आईक्यूएसी, प्रो. (डॉ.) बॉबी डब्ल्यू लायल, प्रिंसिपल, एसआरएमसीईएम, श्री निमिष सक्सेना, उप निदेशक, प्रवेश विभाग, एवं एसआरएमयू, (डॉ.) पंकज ढींगरा, मार्केटिंग प्रमुख, प्रो. (डॉ.) मधु दीक्षित, विभागाध्यक्ष, प्रबंधन, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष (बीबीए, बीसीएच), डॉ. विपिन बिहारी श्रीवास्तव, समन्वयक-आईसीएमएआई, डॉ. वैभव शर्मा, समन्वयक-आईसीएमएआई, डॉ. एम.पी. सिंह, समन्वयक-आईसीएमएआई, डॉ. विनय यादव, समन्वयक-आईसीएमएआई, एसआरएमसीईएम समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button