Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking Newsराष्ट्रीय

बिना चर्चा के कृषि कानून निरस्त, सरकार के मन में कुछ और,अधीर रंजन चौधरी|

नई दिल्ली : शीतकालीन तापमान शुरू होते ही बढ़ा पारा ,कृषि कानून के वापसी पर लगी मोहर |,
हंगामों के बीच काले कानून को आज से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में वापसी की घोषणा की गई थी सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में कृषि कानूनों की वापसी के लिए बिल पास कर दिया गया. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर लोकसभा में तीन मौजूदा कानूनों की वापसी का प्रस्ताव पेश किया, जिसे पास कर दिया गया. सदन शुरू होते ही विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा भी किया.
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में कृषि कानूनों की वापसी का बिल पेश किया जिसे सदन ने पास कर दिया. इस दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वो इस बिल का स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को इस बिल की वापसी का ध्यान 1 साल और तीन महीने बाद आया.कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सदन को चलने नहीं देने के लिए सरकार हम पर आरोप लगाती है, लेकिन कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पेश किया गया और बिना चर्चा के पारित कर दिया गया. विपक्ष ने इस पर चर्चा की मांग की थी. भले ही सरकार ने कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया हो, लेकिन इसकी ‘मन की बात’ कुछ और है.
कृषि कानूनों की वापसी के लिए लाए गए बिल को लोकसभा में पेश किया गया तो विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. बिल पास होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
विपक्ष के हंगामे के बीच कृषि कानूनोंं को रद्द करने के लिए लाया गया बिल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में पेश किया, जिसके बाद इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया.

Related Articles

Back to top button