Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 12 में काजल पिसल की होगी एंट्री, बढेंगी कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें

मुम्बई। रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) पिछले हफ्ते ही शुरू हुआ है। बीते हफ्ते ही इस शो से सुपरमॉडल एरिका पैकर्ड को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। शो में टीवी जगत से जुड़े तमाम सितारों ने हिस्सा लिया है और महज एक हफ्ते के अंदर ही यह शो लोगों को खूब पसंद आने लगा है। पहले हफ्ते में ही रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स से दिलचस्प टास्क करवाए। अब इस बीच सुनने में आ रहा है कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो में जल्द ही पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 12 में टीवी एक्ट्रेस काजल पिसल (Kajal Pisal) की एंट्री हो सकती है।

काजल पिसल और खतरों के खिलाड़ी 12 के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। दरअसल काजल पिसल इन दिनों सीरियल सिर्फ तुम में नजर आती हैं। इस शो में काजल नेगेटिव रोल में दिखती हैं और करेंट ट्रैक उनके इर्द-गिर्द ही बुना गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ तुम के मेकर्स इन दिनों यह फैसला करने में जुटे हैं कि शो के किरदारों की कहानी को कैसे आगे बढ़ाया जाए। साथ ही ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि काजल पिसल अगले हफ्ते तक शो की शूटिंग पूरी कर लेंगी।

खतरों के खिलाड़ी 12 में शिवांगी जोशी, मोहित मलिक, सृति झा, रुबीना दिलैक, प्रतीक सहजपाल, राजीव अदातिया, निशांत भट्ट, फैजल शेख, अनेरी वजानी, कनिका मान, तुषार कालिया, जन्नत जुबैर रहमानी और चेतना पांडे बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। इस शो की शूटिंग केपटाउन में हो रही है।

Related Articles

Back to top button