Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने अखिलेश यादव को दिखाया आइना |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी घमासान बढ़ने के बीच पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव के दावों को खारिज कर दिया है। भाजपा सांसद ने कहा कि 1995 की कुख्यात लखनऊ गेस्ट हाउस की घटना, जिसने वर्षों तक मीडिया में छाई रही अतीत के सपा के कुशासन का एक जीता जागता प्रमाण है।

उन्होंने याद किया कि बुलंदशहर में करीब एक दर्जन लोगों ने मां-बेटी को सड़क से घसीटकर परेशान किया था। उस मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था जब दुनिया इस मुद्दे पर समाजवादी सरकार को शर्मसार कर रही थी, उसके वरिष्ठ मंत्री मोहम्मद आजम खान बेशर्मी से आरोपी का बचाव कर रहे थे।

पूर्व डीजीपी ने कहा कि बदायूं में इसी तरह की घटना में समाजवादी पार्टी के एक सांसद के एक करीबी का नाम सामने आया था और उस वक्त सपा सरकार ने एक शब्द नहीं बोला था।

लखनऊ का आशियाना रेप कांड भी सपा सरकार की नाक के नीचे हुआ था, जिसमें एक प्रमुख सपा एमएलसी के भतीजे का नाम सामने आया था।

उन्होंने आगे कहा कि एक वरिष्ठ सपा मंत्री, जिसका नाम अवैध खनन और भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया था, गायत्री प्रजापति, हाल ही में रेप मामले में दोषी ठहराया गए थे और इसके लिए सजा काट रहे हैं।

बृजलाल ने समाजवादी पार्टी को उनके संस्थापक मुलायम सिंह यादव द्वारा दिए गए बयान की याद दिलाई, जिन्होंने मुरादाबाद में एक रैली में अपनी पार्टी के कुछ लोगों के खिलाफ रेप के आरोपों का मजाक उड़ाते हुए कहा था, “लड़के हैं, उनसे गलतियाँ हो जाती हैं।”

पूर्व डीजीपी ने कहा कि तत्कालीन सपा सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार के बीच का अंतर स्पष्ट है। जहां पिछली सरकार ने गुंडों, माफियाओं और असामाजिक तत्वों के साथ पक्षपात किया, वहीं योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपराधियों को चौंका दिया है। उनमें से कई पहले ही मर चुके हैं और अन्य या तो राज्य से भाग गए हैं या आत्मसमर्पण कर चुके हैं और अब सलाखों के पीछे हैं।

उन्होंने कहा कि लाखों महिलाओं को रोजगार, पीएसी में महिला बटालियन की स्थापना, पुलिस थानों में पहली बार अधिक महिला पुलिसकर्मियोंकी तैनाती इस सरकार की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के अतिरिक्त प्रमाण हैं।

Related Articles

Back to top button