Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Main slideस्पोर्ट्स

मेलबर्न टेस्ट देखने पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ संख्या में फैंस, जाने क्या हैं आंकड़े

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का पांचवां दिन दर्शकों के अद्वितीय उत्साह और ऐतिहासिक रिकॉर्ड के लिए यादगार बन गया. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमें एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं, लेकिन चर्चा का विषय दर्शकों की ऐतिहासिक भीड़ है.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ने इस बार खेल से नहीं बल्कि मैदान में जुटे दर्शकों की संख्या से रिकॉर्ड बनाया. पांच दिनों के दौरान 3,50,700 से ज्यादा दर्शक मैदान पर पहुंचे, जो 2013 में एशेज सीरीज के दौरान बने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ गया. यह आंकड़ा दिखाता है कि टेस्ट क्रिकेट का आकर्षण अभी भी दर्शकों को बांधने में सक्षम है.

पहले दिन 87,242 दर्शक बॉक्सिंग डे टेस्ट 2024 की शुरुआत देखने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आए थे. दूसरे दिन 85,147 दर्शक मैदान पर मौजूद थे, तीसरे दिन 83,073 दर्शकों ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का लुत्फ उठाया और चौथे दिन 43,867 दर्शक मैदान पर मौजूद थे.

इस मैच ने क्रिकेट इतिहास में अपनी जगह पक्की कर ली है. खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि मैदान पर मौजूद दर्शकों का समर्थन भी इसे खास बनाता है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उमड़ी यह ऐतिहासिक भीड़ एक बार फिर साबित करती है कि टेस्ट क्रिकेट का जादू अभी भी कायम है और प्रशंसक इसे पूरे जुनून के साथ जीते हैं.

 

  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे टेस्ट तक दर्शकों की उमड़ी भीड़t

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट में खेले गए पहले टेस्ट मैच का कुल 96,463 दर्शकों ने लुत्फ उठाया था. दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला गया था, एडिलेड टेस्ट को देखने के लिए 1,35,012 दर्शक मैदान पर मौजूद थे. तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था. गाबा टेस्ट को देखने के लिए 87,689 दर्शक मैदान पर पहुंचे थे. अब चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है, जिसमें रिकॉर्ड तोड़ 3,50,700 दर्शक मैच देखने मैदान पर आए.

Related Articles

Back to top button