Breaking
Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त में
लाइफ स्टाइल

वजन घटाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

वर्क आउट: वजन घटाने के लिए यह 5 एक्सरसाइज आपके लिए रामबाण इलाज की तरह हो सकते हैं वजन घटाना किसी चुनौती से कम नहीं है लेकिन अगर लोग अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करते हैं तो वेट लॉस की प्रक्रिया आसान हो जाती है। कई लोग वजन घटाने के लिए सिर्फ डाइटिंग का सहारा लेते हैं, वहीं इसके लिए एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ एक्सरसाइज जो वजन घटाने में मदद करते हैं।

 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कैलोरीज बर्न करने और बॉडी टोन करने में रनिंग सबसे आसान उपाय है। सबसे अच्छी बात है कि इसे कोई भी कर सकता है। उनके मुताबिक करीब आधे घंटे अलग-अलग स्पीड से दौड़ने से वजन घटाना आसान होगा। लोग चाहें तो ट्रेडमिल पर भी दौड़ सकते हैं। शुरुआत में आरामदायक गति से चलें और फिर धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं।

 

सीढ़ियों पर चढ़ना लोगों को नॉर्मल लग सकता है लेकिन ये वजन घटाने के बेहतरीन उपायों में से एक है। सीढ़ियों पर अपने हाथों में डंबल लेकर ऊपर नीचे करें। एक्सपर्ट्स के मुताबिक 2 से 5 किलो के डंबल्स काम आएंगे। इसे करने पर कई सारे मसल्स एक साथ एक्टिव होंगे। साथ ही, इस एक्सरसाइज को करने से कई कैलोरीज बर्न होती हैं।

 

विशेषज्ञों के मुताबिक अगर लोगों को कम समय में कैलोरीज बर्न करना है तो वो हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज कर सकते हैं। उनके मुताबिक इस व्यायाम को करने से फैट तेजी से बर्न होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज को रिपीट करने से लोगों को मदद मिलती है। विशेषज्ञों के मुताबिक ये एक्सरसाइज कार्डियो एक्सरसाइज से भी ज्यादा प्रभावी रूप से फैट बर्न करते हैं।

 

ये व्यायाम न केवल कैलोरीज बर्न करने में मददगार होता है, बल्कि मसल्स बनाने में भी मदद करते हैं। हाई इंटेंसिटी वर्क आउट की तरह ही ये एक्सरसाइज भी वजन घटाने में मदद करता है। इसमें आपको कई सेट्स तेज गति से करने पड़ते हैं। घुटने, स्क्वैट्स और पुश अप्स को भी शामिल करें। सभी एक्सरसाइज को 12 बार रिपीट करें और तीन बार दोहराएं।

Related Articles

Back to top button