Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Breaking Newsअर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

माहिर टेक ब्रांड इनफिनिक्स मोबाइल मार्केट में लाये हैं न्यू Infinix Note 11i

नई दिल्ली : इतने सस्ते स्मार्टफोन के आप देखते ही रह जाए, कम लागत के स्मार्टफ़ोन बनाने में माहिर टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने मोबाइल मार्केट में अपनी नई दावेदारी पेश की है। कंपनी ने ‘नोट 11’ सीरीज़ मे नया स्मार्टफोन जोड़ा है जिसने Infinix Note 11i नाम के साथ एंट्री ली है।यह मोबाइल फोन Helio G85 चिपसेट, 48MP triple camera, 4GB RAM और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है। इनफिनिक्स नोट 11आई फिलहाल नाइजीरिया में लॉन्च हुआ है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक दे सकता है। इस फोन की कीमत GHS 979 यानी भारतीय करंसी अनुसार 11,500 रुपये के करीब है।
इनफिनिक्स नोट 11आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.95 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 180हर्ट्ज़ टच सेपलिंग रेट सपोर्ट करती है। Infinix Note 11i का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91 प्रतिशत का है। इंटरनेशनल मार्केट में यह फोन green, black और blue कलर में लॉन्च हुआ है।
प्रोसेसिंग के लिए इस इनफिनिक्स फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी85 चिपसेट मौजूद है। नाइजीरिया में यह इनफिनिक्स मोबाइल 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही पोर्टरेट सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह इनफिनिक्स फोन 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।
एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स नोट 11आई में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।

Related Articles

Back to top button