Breaking
वोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेशलोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 4 नवंबर से प्रदेश में पदयात्राफ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासतराहुल गाँधी का आरोप, बीजेपी ने दुकाने बंद करवाईभाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्य
अंतर्राष्ट्रीय

तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस तुनिशिया में, सेना की तैनाती के आदेश राष्ट्रपति ने दिए

ट्यूनिस। ट्यूनीशिया (Tunisia) के राष्ट्रपति कैस सईद ने कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देश में बिगड़ रहे हालात को संभालने के लिए सेना (Army) की तैनाती का आदेश दिया है. राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय टीवी नेटवर्क अल अरबिया पर इसकी घोषणा की.

बताते चलें कि ट्यूनीशिया (Tunisia) में कोरोना वायरस  (Coronavirus) के कारण किसी भी अन्य अफ्रीकी देश की तुलना में ज्यादा मौतें हुई हैं. कोरोना प्रोटोकॉल न मानने की वजह से वहां पर महामारी के लगातार नए केस सामने आ रहे हैं. जिससे सरकार की चिंता बढ़ी हुई है. वहां पर कोरोना संक्रमण के अब तक 5 लाख 56 हजार मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 4 लाख 49 हजार ठीक हो चुके हैं. वहीं देश में 17 हजार 913 लोगों की मौत हो चुकी है.

हालात में कोई सुधार न होते देख वहां के स्वास्थ्य मंत्री को हटाया जा चुका है. बुधवार को वहां पर नए स्वास्थ्य मंत्री ने पदभार संभाला. इसके बाद सरकार ने हालात पर नियंत्रण पाने के लिए सेना (Army) तैनात करने का फैसला लिया. ट्यूनीशिया (Tunisia) की सरकार विदेशों से कोरोना वैक्सीन और दूसरे चिकित्सा उपकरण भी मंगवा रही है.

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति कैस सईद ने भले ही कोरोना वायरस  (Coronavirus) से निपटने के लिए सेना (Army) तैनात करने का आदेश अभी जारी किया हो. लेकिन वहां की सेना और आर्मी के डॉक्टर पहले से ही टीकाकरण अभियान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. सेना ने अपने ट्रकों के जरिए मंगलवार को भी देशदराज के उन अस्पतालों में ऑक्सीजन गैस भेजी गयी, जहां के अस्पतालों में इसकी कमी बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button