Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
Breaking Newsमनोरंजनमहाराष्ट्रराज्य

सोनू सूद की बढ़ी मुश्किलें, आयकर विभाग पड़ा पीछे

मुंबई: कोरोना काल में गरीबों ,मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर उभरने वाले रियल हीरो सोनू सूद से कौन वाकिफ नहीं जिस तरह से उन्होंने गरीबों मजदूरों की मदद की और अब तक जाने कितने बेसहारा परिवारों का सहारा बने हुए हैं यह एक सराहनीय कार्य है जो काम राज्य सरकार और केंद्र सरकार को करना चाहिए था वह काम सोनू सूद ने अंजाम दिया।

परंतु इन दिनों सोनू सूद के ऊपर मुश्किलें आन खड़ी हुई है आयकर विभाग वालों ने मुंबई स्थित उनके छह दफ्तरों पर सर्वे की कार्यवाही की है कुछ दिन पहले ही सोनू सूद को दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए शुरू किए मेंटरशिप कार्यक्रम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

बीते दिनों चर्चा थी कि सोनू आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले हैं। हालांकि एक बयान में उन्होंने सभी अटकलों को खारिज कर दिया। हालांकि इस दौरान एक्टर ने दिल्ली सरकार के कामों की जमकर तारीफ की थी। सोनू सूद ट्विटर, फोन और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद ने कोरोना काल में जिस तरह से मजदूरों की मदद की उससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। वे आज भी किसी की मदद करने की हर संभव कोशिश करते हुए नजर आते हैं। सोनू सूद अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का हिस्सा हैं। इसके अलावा वे और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़े हुए हैं।

साल 2020 में शुरू हुई इस खतरनाक महामारी से लगे लॉकडाउन के बीच सोनू सूद ने कई प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाते हुए नेक कार्यों की शुरुआत की थी। बस उस वक्त से लेकर आज भी मदद का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद से मदद मांगते हैं और अभिनेता उन्हें फौरन मदद पहुंचाते हैं। फिर चाहे वो कोविड से जुड़ी हो या कोई अन्य समस्या हो। सोनू सूद एक बार हां कर देते हैं तो सहायता लोगों तक पहुंच ही जाती है।

Related Articles

Back to top button