Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
Breaking Newsमनोरंजन

आप के एक विधायक चढ्ढा के चढ्ढे पर भड़की राखी सावंत, कच्छा उतारने की धमकी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत बोल्ड लुक, धॉसू बयान बाज़ी,और मुंह फट हाजिर जवाबी की वजह से फेमस होने के साथ ही हमेशा चर्चा मे रहती हैं इन दिनों राखी सावंत ने आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के सह प्रभारी और दिल्ली से MLA राघव चड्ढा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट राघव चड्ढा द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब की सियासत का ‘राखी सावंत’ बताने पर भड़क गईं। उन्होंने राघव चड्ढा को चेताते हुए कहा कि, ‘मुझसे दूर रहो, नहीं तो मैं तुम्हारा चड्ढा उतार दूँगी।’ अब राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब राखी सावंत को मीडियाकर्मियों से पता चलता है कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने सिद्धू को राजनीति का राखी सावंत कहा है, तो वह इस पर काफी गुस्सा हो जाती हैं। इस दौरान राखी के साथ एक अन्य शख्स भी नजर आया, जिसने कहा कि, ‘मैं राखी का भाई हूँ। राखी सावंत एक ही है, इसका कोई कॉम्पिटिशन नहीं है।’ वीडियो में राखी ने उन्हें सपोर्ट करने वाली कविता कौशिक की प्रशंसा की।
इसके साथ ही राखी ने राघव चड्ढा को आड़े हाथों लेते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि, ‘मेरे पति ने राघव चड्ढा को जवाब दिया है। मुझे अभी तक अकेले जान कर लोग परेशान करते थे। आज ये कहते हुए मेरी आँखों में आँसू हैं कि आज मेरा भी कोई है, जो मेरे मान-सम्मान की रक्षा के लिए खड़ा है। शुक्रिया, मेरे प्यारे पति।’ बता दें कि अपनी पोस्ट में राखी जिन्हें अपना पति बता रही हैं, उन्होंने केजरीवाल और राघव चड्ढा को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा है कि, ‘अपनी सियासी लाभ के लिए किसी को व्यक्तिगत रूप से निशाना न बनाएँ। अरविंद ​केजरीवाल अपने विधायक को शिक्षित कीजिए। अगर मैंने इसे एजुकेट किया तो कहीं भी ‘AAP’ नहीं दिखेगा।’

Related Articles

Back to top button