Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरEarly News Hindi Daily E-Paper 9 February 2026सभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्ती
राज्य

सपा को आगे बढ़ाने में पारस का योगदान महत्वपूर्ण

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

जौनपुर । समाज वादी पार्टी के संथापक सदस्य, जिले के  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पारस नाथ यादव की प्रथम पुण्यतिथि शनिवार को उनके नगर में स्थित पचहटिया स्थित कोल्डस्टोरेज पर मनायी गयी ।  इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के आदमपुर   गांव के निवासी पारस नाथ यादव पहली बार 1985 में जिले के बरसठी विधानसभा क्षेत्र से दमकिपा से विधायक चुने गए थे । उसके बाद इसी विधानसभा क्षेत्र से 1989 में जनतादल से चुनाव जीते और प्रदेश सरकार में मंत्री बने । श्री यादव बरसठी विधानसभा क्षेत्र से 1993 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक बने मुलायम सिंह यादव की सरकार में ये कैबिनेट मंत्री बने । 1996 में इन्होंने अपना चुनाव क्षेत्र बदल कर मड़ियाहूं कर दिया और सपा से विधायक चुने गए । मड़ियाहूं से ही 2002 में पुनः सपा से विधायक बने और फिर अपना चुनाव क्षेत्र बदल कर नवगठित विधानसभा क्षेत्र मल्हनी को चुना और 2012 में वहां से विधायक बने , प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार में ये कैबिनेट मंत्री बने , इसके बाद 2017 में श्री यादव मल्हनी से भाजपा लहर के बावजूद फिर सपा के विधायक बने । विधायक के साथ ही साथ पारस नाथ यादव जौनपुर लोकसभा से 1998 और 2004 में समाजवादी पार्टी के सांसद भी चुने गए थे । श्री यादव सात बार विधायक , दो बार सांसद और तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे हैं । जौनपुर में पार्टी को आगे बढ़ाने में श्री यादव का बहुत योगदान रहा है मुख्य रूप विधायक शैलेन्द्र यादव ,जगदीश सोनकर, जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव ,पूर्व विधायक गुलाब सरोज,डां0 केपी यादव प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, आरबी यादव ,जेपी यादव उपस्थित रहे पूण्यतिथि में आये हुये सभी अतिथियों का स्व०पारसनाथ के पुत्रगण विधायक लकी यादव ओम यादव वेद यादव ने आभार व्यक्त किया।
फोटो 01जेएनपी। सपा नेता पारस नाथ यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करते।

Related Articles

Back to top button