Breaking
CJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेशजनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफ
उत्तर प्रदेशराज्य

दिल्ली में योगी सरकार के गठन और मंत्रिमंडल पर कल मंथन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार के गठन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल को लेकर बुधवार को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में विधान परिषद की 36 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची पर भी मुहर लगेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह दिल्ली जाएंगे।

सोमवार रात मुख्यमंत्री आवास में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में एमएलसी प्रत्याशियों के नामों का पैनल तय हो गया था। मंगलवार को प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ एमएलसी चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी दोपहर को पार्टी मुख्यालय पहुंचे। अध्यक्ष और संगठन महामंत्री से मिलने वालों का तांता लगा रहा, जिसमें तमाम जीते हुए विधायक भी शामिल थे। देर शाम सुनील बंसल एमएलसी प्रत्याशियों की सूची के साथ दिल्ली रवाना हो गए।

होली के ठीक बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव हो जाएगा। विधायक दल की बैठक 19 या 20 मार्च को हो सकती है जबकि 21 मार्च को योगी सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना है। पार्टी सूत्रों की मानें तो शाह 19 मार्च को लखनऊ आ सकते हैं। उन्हीं की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा। नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। 19 को बैठक होने की स्थिति में 21 को और यदि 20 को विधायक दल की बैठक हुई तो शपथ ग्रहण 22 को भी हो सकता है। पार्टी के लिए यूपी के महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गृहमंत्री अमित शाह खुद यहां केंद्रीय पर्यवेक्षक हैं। उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। अमित शाह 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले से सीधे तौर पर यूपी के हर चुनाव से जुड़े रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह को बेहद भव्य बनाने की तैयारी हो रही है। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र से लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। बड़े आयोजन के लिए जगह भी भव्य देखी जा रही है। यह समारोह इकाना स्टेडियम में हो सकता है। सूत्रों की मानें तो समारोह को लेकर इकाना स्टेडियम का निरीक्षण भी किया गया है। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य और संघ के कुछ प्रमुख चेहरों के मौजूद रहने की संभावना है। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित तमाम अन्य अतिथि समारोह में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button