Breaking
राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवालSIR वोटरलिस्ट में गड़बड़ी, पीलीभीत के सदर क्षेत्र में लगभग 13 हजार कटे
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पीएम मोदी की बैठक में अफगानिस्तान समेत हाल के वैश्विक विकास मुद्दे रहे खास

नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिकी दौरे पर हैं इस दौरान उन्होंने अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की है। इस द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देश के नेताओं ने कई विशेष मुद्दों पर चर्चा की। साल 2021 के जून महीने में फोन पर हुई वार्ता को याद करते हुए दोनों देशों के नेताओं ने अफगानिस्तान समेत हाल के वैश्विक विकास मुद्दों पर चर्चा की और हिंद प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। एकांत बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक के बाद पीएम मोदी ने कमला हैरिस को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

इस बातचीत के दौरान उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने पीएम मोदी के समक्ष आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वहाँ (पाकिस्तान की सरजमीं पर) कई आतंकी संगठन सक्रीय हैं और इस संबंध में उन्होंने पाकिस्तान को कहा भी है कि वो इनके खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि अमेरिका और भारत की सुरक्षा पर कोई असर न पड़े। विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने बताया कि, ‘जब आतंकवाद का मुद्दा आया तो उपराष्ट्रपति ने खुद इस मामले (आतंकवाद) में पाकिस्तान की भूमिका का जिक्र किया।’ श्रृंगला के मुताबिक, हैरिस ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन काम कर रहे हैं।

कमला हैरिस के उप-राष्ट्रपति बनने पर पीएम मोदी ने कहा कि, ‘अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में आपका चुनाव एक बेहद अहम एवं ऐतिहासिक घटना रही है। आप पूरी दुनिया में बहुत से लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और मुझे यकीन है कि राष्ट्रपति जो बायडेन एवं आपके नेतृत्व में हमारे द्विपक्षीय संबंध नई बुलंदियों पर जाएंगे।’ पीएम मोदी ने कमला हैरिस को भारत आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि, ‘भारत के लोग आपका स्वागत करने का इंतज़ार कर रहे हैं। मैं आपको भारत आने का निमंत्रण देता हूँ।’

Related Articles

Back to top button