Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
Breaking News

एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी को 30 हजार रुपए में बेचा

Jharkhand: एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी को ₹30000 में सौदा कर उन पैसों से पी गया शराब उस अबोध बच्ची का कुसूर बस इतना है कि उसने इस दुनिया में जन्म लिया। वह अभी यह भी समझने लायक नहीं हुई है कि कौन अपना और कौन पराया। इससे पहले कि मां की ममता भरी आंचल में वह चैन से सोती या पिता के कंधे पर बैठ दुनिया को निहारती उसे चंद रुपयों में बेच दिया गया।वह भी इसलिए कि पिता को दोस्तों के साथ शराब पार्टी करनी थी। 28 दिन की बच्ची कुछ मिनटों में उस घर से परायी हो गई जहां के नाम से इस दुनिया में जानी जाती। ऐसा उसी पिता ने किया जिसकी अंगुली पकड़कर पगडंडी होते हुए स्कूल या बाजार तक जाती। दिल को झकझोर देने वाला यह वाकया पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड के मेरेलगाड़ा गांव का है।

 

इस गांव के पेशे से ड्राइवर बुधवराम चतोम्बा चार दिन पहले अपनी नवजात बेटी का सौदा 30 हजार रुपये में कर डाला। इससे पहले उसकी पत्नी उन्वासी चतोम्बा कुछ समझ पाती, बड़ाजामदा के एक परिवार के हाथों उसकी लाडो बिक चुकी थी। उसे यह भी पता नहीं कि उसकी लाडो कहां और किस हाल में है? ग्रामीणों से इसकी जानकारी मिलने पर परम बालजोड़ी के मानकी सुरेंद्र चतोम्बा और गांव के मुंडा (मुखिया) जयराम बारजो जब बुधराम के घर पहुंचे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। हालांकि मानकी और मुंडा के साथ ग्रामीणों को देखकर आरोपी फरार हो गया।

 

चार दिन पहले बड़ाजामदा से एक पुरुष और तीन महिलाएं उसके घर आये थे। उसके पति ने उसकी गोद से बेटी को ले कर उन्हें थमा दिया। यह कहा कि पहले से इतने सारे बच्चे है, उन्हें पालना मुश्किल हो रहा है। इसे दे देने में कोई हर्ज नही है। तीस हजार रुपये भी मिल रहे हैं। पैसे का लेनदेन कब और कहां हुआ इसकी जानकारी उसे नही है। बुधराम की दो पत्नी और नौ बच्चे पहले से हैं। ग्रामीणों का तो यहां तक कहना है कि गर्भ में ही बुधराम ने सौदा कर लिया था।

 

दारू, हड़िया में खर्च करता है रकम

 

उन्वासी ने बताया पैसे मिलने के बाद उसका पति पैसा दोस्तों के बीच हड़िया पीने और पिलाने में खर्च कर रहा है। घर के खर्च के लिए पैसा नहीं देता है। बुधराम की पहली पत्नी जानिका चातोंबा से छह बेटियां हैं, जबकि उन्वासी से तीन बेटी और एक बेटा हैं। इसमें से एक मासूम को बेच दिया गया। बड़ी बेटी रश्मि चातोंबा 4 वर्ष, सुनिका चातोंबा 3 वर्ष, कृष्णा चातोंबा दो वर्ष के हैं।

Related Articles

Back to top button