Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
मनोरंजन

काव्या बनाएगी बेटी पाखी को नया मोहरा, बा लगाएंगी अनुपमा पर परिवार तोड़ने का इल्जाम

नई दिल्ली। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में एक साथ कई ट्विस्ट आने वाले हैं. एक ओर जहां अनुपमा की एकेडमी शुरू हो गई है, करियर में जहां अनुपमा आगे बढ़ रही है तो वहीं उसके निजी जीवन में रिश्ते बिखर रहे हैं. इस बात का काव्या फायदा उठाने में लगी है. वहीं किंजल और पारितोष भी घर छोड़कर निकल जाएंगे.

आने वाले एपिसोड में आप देखें कि किंजल और पारितोष घर छोड़कर राखी के पेंट हाउस में शिफ्ट हो जाएंगे. इस बात से वनरजा (Sudhanshu Pandey) और बा नाराज हो जाएंगे. वहीं किंजल भी पारितोष के इस फैसले से खफा है क्योंकि वो अनुपमा (Anupama) के साथ ही रहना चाहती है. अनुपमा लेकिन पारितोष के इस फैसले में उसके साथ है और किंजल को समझाएगी कि वो पारितोष के साथ जाए और हंसी-खुशी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करे.

इस बात से बा बुरी तरह खफा हैं और वो इस सब के लिए पूरी तरह से अनुपमा (Anupama) को जिम्मेदार ठहराएंगी. उनका कहना है कि घर में बंटवारा पहले ही हो गया था, अब अनुपमा परिवार भी बांट रही है. वनराज (Sudhanshu Pandey) भी पारितोष को समझाने की कोशिश करेगा, लेकिन वो नहीं मानेगा और आखिर में वो और किंजल नए घर में शिफ्ट होने के लिए निकल जाएंगे.

इस बात से परेशान और बुरी तरह टूटने के बाद अनुपमा (Anupama) परिवार के सामने खुद को संभालेगी और सभी को समझाने की कोशिश करेगी की इस फैसले से नाराज न हों, बल्कि खुश रहें. इसके साथ ही समर आएगा और पूरे परिवार को एकेडमी दिखाने ले जाएगा. इस दौरान घर पर पाखी और काव्या अकेले रहेंगे. ऐसे में काव्या (Madalsa Sharma) मौके का फायदा उठाकर पाखी को भड़काने की कोशिश करेगी.

पाखी लगातार अनुपमा (Anupama) को फोन मिलाएगी, लेकिन नेटवर्क न होने की वजह से अनुपमा का फोन नहीं लगेगा. ऐसे में काव्या (Madalsa Sharma), पाखी से कहेगी कि अनुपमा की पहली प्रायॉरिटी समर है. इसके बाद वो किंजल और पारितोष को चाहती है और फिर नंदिनी को. साथ ही वो पाखी से कहेगी की उसका नंबर आखिर में आता है. इस बात से पाखी परेशान हो जाएगी और सोच में डूब जाएगी. अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या पाखी अनुपमा को अपना दुश्मन मान बैठेगी और काव्या के बहकावे में आकर नया मोहरा बनेगी, ये देखना दिलचस्प होने वाला है.

Related Articles

Back to top button