Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
मनोरंजन

केआरके ने कंगना से भी लिया से पंगा, फ्लॉप बताया आने वाली फिल्म को

दिल्ली। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) अक्सर विवादों में ही रहते हैं. अब तक तो वो फिल्म देख कर अपना रिव्यू देते थे लेकिन अब वो आने वाली फिल्म के बारे में सुनते ही उसका हाल बता देते हैं. अभी सलमान खान को लेकर उनका मामला ठंडा हुआ नहीं कि अब उन्होंने कंगना से पंगा ले लिया.

केआरके (KRK) कुछ ना कुछ ऐसा कहते रहते हैं जिनसे विवाद होता है और वह चर्चा में आ जाते हैं. पहले उन्होंने सलमान खान और उनकी फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को लेकर तमाम बातें कहीं. सलमान ने उन पर मानहानि का केस कर दिया था. अब केआरके (KRK) ने पंगा गर्ल कंगना रनौत पर निशाना साधा है.

दरअसल कंगना (Kangana Ranaut) ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ऐलान किया जो कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी पर आधारित है. केआरके ने कंगना की फिल्म को लेकर कहा कि यह उनकी लगातार 12वीं फ्लॉप होगी.

केआरके (KRK) ने ट्वीट किया कि ‘निर्देशक मधुर भंडारकर ने इंदिरा गांधी और इमरजेंसी पर फिल्म ‘इंदु सरकार’ बनाई थी और कुत्ता भी देखने नहीं गया. अब दीदी कंगना रनौत उसी विषय पर फिल्म बना रही हैं. मतलब है कि वह इसी कतार में अब 12वीं फ्लॉप बनाना चाहती हैं. उनकी पिछली 11 फिल्में सुपर फ्लॉप रही हैं.’

कंगना (Kangana Ranaut) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं. जिनमें वह कभी चेहरे पर पेंट तो कभी पूरी बॉडी का स्कैन करवाती नजर आईं. एक तस्वीर में कंगना (Kangana Ranaut) के चेहरे पर नीले रंग का पेंट नजर आया. वहीं दूसरी तस्वीर में उनके चेहरे पर प्लास्टिक रखकर प्रॉस्थेटिक प्रॉसेस की तैयारी की जा रही थी. इस पोस्ट के साथ कंगना ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ है.

Related Articles

Back to top button