Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
राष्ट्रीय

7 जुलाई को गुजरात दौरे पर राहुल, गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर वालो से मिलेंगे

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 जुलाई को गुजरात के अहमदाबाद का दौरा करने वाले है। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने राहुल गांधी के गुजरात दौरे की पुष्टी की है। राहुल गांधी इस दौरान दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

वह उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिवारों से भी मिलेंगे, जिन्हें 2 जुलाई को शहर के पालदी इलाके में कांग्रेस के राज्य मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प के बाद गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विरोधस्वरूप अहमदाबाद स्थित कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

अहमदाबाद की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी हाल के दिनों में गुजरात में हुई विभिन्न त्रासदियों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों से भी मिलेंगे। इसमें राजकोट खेल क्षेत्र में आग, वडोदरा में नाव पलटने की घटना और मोरबी पुल ढहने की घटनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी दोपहर करीब 12.30 बजे यहां जीपीसीसी कार्यालय पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। वह राजकोट खेल क्षेत्र में आग लगने तथा अन्य ऐसी त्रासदियों में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों से भी मिलेंगे। गोहिल ने कहा, “वह उन पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे जिन्हें झड़प के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।” 

Related Articles

Back to top button