Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking News

गैस सिलेंडरों की कीमतों पर हुई बढ़ोतरी, यहां जाने

सरकार ने गैस सिलेंडरों पर पैसा बढ़ाया है. जिससे आम जनता की जेब पर पड़ रहा है भारी असर.बीते दो माह में दूसरी बार गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। इस साल 1 जनवरी से 17 अगस्त तक गैस सिलेंडर की कीमत में 165 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। गैस सिलेंडर की कीमत में नया बदलाव 17 अगस्त से लागू हो चुका है। एलपीजी की ये मूल्य वृद्धि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर पर लागू है।

 

देश के महानगरों में रसोई गैस की कीमत

 

– दिल्ली में लगभग 859.50 रुपए

 

– मुंबई में भी 859.50 रुपए

 

– कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 886.50 रुपए

 

– चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 875.50 रुपए

 

ऐसे तय की जाती है LPG की कीमत

 

भारत में एलपीजी की कीमत की गणना आयात समता मूल्य (IPP) के आधार पर तय की जाती है। IPP अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत पर आधारित है, यह देखते हुए कि कोई देश कितना ईंधन का आयात करता है। सऊदी अरब की कंपनी अरामको के LPG मूल्य में समुद्री भाड़ा, बीमा, सीमा शुल्क, बंदरगाह शुल्क सहित सहित अन्य कई तरह के चार्ज शामिल किए जाते हैं। इसके बाद देश में इन कीमतों पर GST, उत्पाद शुल्क, माल ढुलाई शुल्क आदि भी जोड़े जाते हैं। इन सबके बाद भारत में गैस सिलेंडर की कीमत तय की जाती है। इसके अलावा LPG सिलेंडर की कीमत हर राज्य में राज्य सरकारों के टैक्स के आधार पर बदलती हैं, जैसे पेट्रोल और डीजल पर राज्य सरकार अपना टैक्स लगाती है।

 

रुपया कमजोर हो तो भी महंगी होती है LPG

 

यह इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि यदि ग्लोबल मार्केट में LPG की कीमत बढ़ती है या किसी भी स्तर पर रुपया कमजोर होता है तो भी भारत में LPG की खुदरा कीमत में बदलाव की संभावना रहती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत कच्चे तेल की कीमतों के आधार तय की जाती है।

Related Articles

Back to top button